Home » Koderma Accident News : कोडरमा की घाटी में पलट गया दाल से लदा ट्रक, खबर फैलते ही लूटने की मच गई होड़

Koderma Accident News : कोडरमा की घाटी में पलट गया दाल से लदा ट्रक, खबर फैलते ही लूटने की मच गई होड़

by Rakesh Pandey
Koderma Accident News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : झारखंड की कोडरमा घाटी में बुधवार को सुबह में दाल से लदा ट्रक पलट गया, जिसकी खबर लगते ही वहां दाल लूटने की होड़ मच गई। बताया जाता है कि मेघातरी काली मंडा के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। दुर्घटना के बाद एक ट्रक में लदी दाल सड़क पर बिखर गई और पूरी सड़क दाल से पट गई। राहत की बात यह रही कि दोनों ट्रकों के चालक इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

पुलिस एवं कुछ स्थानीय भले लोगों की मदद से दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और सड़क पर बिखरी दाल लूटने लगे। देखते ही देखते कुछ ही देर में लगभग 70 प्रतिशत दाल लोग अपने साथ ले गए।

यह नजारा वहां मौजूद लोगों के लिए हैरान करने वाला था, जहां मदद की बजाय लूट की प्रवृत्ति ने हर सभ्य समाज को शर्मिंदा कर दिया।बताया जा रहा है कि दाल लदा ट्रक कोडरमा से बिहार की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक बिहार से झारखंड की ओर खाली लौट रहा था। दुर्घटना बिहार-झारखंड बॉर्डर से कुछ दूरी पर हुई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने सड़क पर बची दाल को सुरक्षित कराया और भीड़ को वहां से हटाया। इसके साथ ही दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, ताकि यातायात सामान्य हो सके। दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ काफी दूर तक वाहनों की कतार लग गई थी।

Read Also- Hazaribagh CO Suspension : हजारीबाग के पूर्व सीओ शैलेश कुमार कर दिए गए सस्पेंड, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment