Home » Koderma News : कोडरमा में टाटा मैजिक से अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार, बिहार ले जाई जा रही थी खेप

Koderma News : कोडरमा में टाटा मैजिक से अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार, बिहार ले जाई जा रही थी खेप

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी।

by Rakesh Pandey
Koderma News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा : बिहार अब भी शराब तस्करों के लिए बड़ा ठिकाना बना हुआ है। इधर, जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के ढाब थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टाटा मैजिक वाहन से विदेशी शराब की खेप बरामद की है। इस कार्रवाई में वाहन चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जब्त शराब, वाहन और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बिहार तस्करी किए जाने की मिली थी सूचना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद शराब को झारखंड से बिहार ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

गठित की गई थी विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष को सूचना मिली थी कि एक टाटा मैजिक वाहन में अवैध शराब लोड कर डोमचांच की ओर से सतगावां होते हुए बिहार ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद ढाब थाना प्रभारी बमबम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने ढाब चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया और संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली।

पुलिस को देखकर भागने लगे चालक और उपचालक

वाहन जांच के दौरान एक लाल रंग का टाटा मैजिक वाहन (जेएच10एडी 9243) तेज गति से आता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी। कुछ दूरी पर वाहन खड़ा कर चालक और उपचालक मौके से भागने का प्रयास करने लगे। हालांकि पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया।

वाहन की तलाशी में मिली विदेशी शराब

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान चालक चंदन कुमार (19) और उपचालक अमन कुमार (24) शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 42 बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल) और 6 बोतल आइकोनिक व्हाइट शामिल हैं। पुलिस ने शराब के साथ टाटा मैजिक वाहन को भी जब्त कर लिया।

बिहार भेजी जा रही थी शराब की खेप

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बरामद शराब की खेप बिहार भेजी जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा शराब की आपूर्ति कहां से की जा रही थी अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ और जांच के बाद पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

मामला दर्ज, आगे की जांच जारी

इस मामले में ढाब थाना में कांड संख्या 04/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने कहा है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की सक्रियता से लोग खुश

पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता और अभियान की सराहना की है। इस कार्रवाई के बाद शराब तस्करी से जुड़े लोगों में भी हड़कंप मच गया है।

Read Also- Chaibasa : चाईबासा में ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज

Related Articles

Leave a Comment