जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर द्वारा Kolhan University अंतर महाविद्यालय वालीबॉल टूर्नामेंट 2023-2024 का आयोजन जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में हुआ। जिसमें पुरूष वर्ग से जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर, जेएलएन कॉलेज ,चक्रधरपुर, एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर, एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर, जीआईआईटी प्रोफेशनल कॉलेज, जमशेदपुर, टाटा कॉलेज, चाईबासा, वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर वहीं महिला वर्ग में जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर, एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर, ग्रेजुएट कॉलेज, एबीएम कॉलेज,ने भाग लिया।

वॉलीबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के बसंत कुमार राम की टीम विजेता तथा एबीएम कॉलेज के विश्वजीत कुमार की टीम उपविजेता वहीं वॉलीबॉल टूर्नामेंट महिला वर्ग में ग्रेजुएट कॉलेज की आस्था की टीम विजेता तथा जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की अंजना पूर्ति की टीम उपविजेता बनी।
युवाओं के लिए खेल बेहद जरूरी: हेमंत गुप्ता
कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि हेड एडवेंचर प्रोग्राम तथा स्पोर्ट्स एकेडमी जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हेमंत गुप्ता, डॉ. हसन इमाम, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा, डॉ. अमर सिंह ने किया। उदघाटन सत्र में हेमन्त गुप्ता ने कहा कि खेल युवाओं के लिए एक सकारात्मक जीवन है उन्होंने एक उदहारण देते हुए कहा कि खेल में शामिल युवा नशा खोरी से दूर होते है और अपने जीवन को उज्ज्वल बनाते हैं।
प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि खेल-कूद से छात्रों का समग्र एवं संतुलित विकास होता है। वहीं डॉ. हसन इमाम ने कहा कि Kolhan University खेल में बेहतर कर रहा है और एलबीएसएम महाविद्यालय विगत कई वर्षों से सफ़ल आयोजन करता रहा है। भविष्य में भी हमारा सहयोग महाविद्यालय और विश्वविद्यालय (Kolhan University )को सहयोग रहेगा।
Kolhan University खेल के क्षेत्र में लगातार कर रहा बेहतर प्रदर्शन: कुलसचिव
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में Kolhan University के कुल सचिव डॉ राजेंद्र भारती, वित्त अधिकारी डॉ. बीके सिंह, खेल प्रभारी डॉ मन्मथ नारायण सिंह,उपस्थित रहें। डा राजेंद्र भारती ने कहा कि हमारा विश्व विद्यालय खेल के क्षेत्र में उन्नति की ओर है। उन्होंने सभी उन्नत खिलाड़ियों को गणतंत्र दिवस पर विश्व विद्यालय में शामिल होने का आमंत्रण दिया ताकि वे अग्रेतर अच्छा खेल खेल सकें।
डा मनमत सिंह ने कहा कि क्रिकेट में कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल ने सात करोड़ रुपए में खरीदा है। यह कोल्हान विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।इस अवसर पर अथिति के साथ ही डॉ. विजय कुमार पियूष, डॉ, आर. के. चौधरी, डॉ. वीणा प्रियदर्शनी ।
READ ALSO : Covid JN1: झारखंड में कोरोना के दो एक्टिव केस दोनों जमशेदपुर में

