Home » 25 नवंबर से शुरू हाेगी पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा, बनाए गए 10 केंद्र

25 नवंबर से शुरू हाेगी पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा, बनाए गए 10 केंद्र

by Rakesh Pandey
LLB Entrance
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: काेल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातकाेत्तर दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा की तिथि घाेषित कर दी है। यह परीक्षा 25 नवंबर से शुरू हाेकर 6 दिसंबर तक दाे पालियाें में संचालित हाेगी। इसकी पहली पाली जहां सुबह 10 बजे दाेपहर 1 बजे तक चलेगी वहीं दूसरी पाली दाेपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित हाेगी। परीक्षा शुरू हाेने से 1/2 घंटा पहले परीक्षार्थियाें काे अपने केंद्र पर रिपाेर्ट करने काे कहा गया है।

25 नवंबर से शुरू हाेगी पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा

इस परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम काेल्हान विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलाेड कर दिया गया है। ऐसे में छात्र वेबसाइट पर विजिट कर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं। विवि की ओर से बताया गया कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नवंबर के पहले सप्ताह में जारी किया जाएगा। स्नातकाेत्तर सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए हैं। जहां करीब 6 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

इन केंद्राें पर हाेगी परीक्षा:

टाटा काॅलेज चाईबासा, जीसी जैन काॅमर्स काॅलेज चाईबासा, जमशेदपुर वर्कर्स काॅलेज, करीम सिटी काॅलेज जमशेदपुर, काेआपरेटिव काॅलेज जमशेदपुर, एसबी काॅलेज चांडिल, जेएलएन काॅलेज चक्रधरपुर, केएस काॅलेज सरायकेला, घाटशिला काॅलेज घाटशिला, बहरागाेड़ा काॅलेज बहरागाेड़ा।

भरा जा रहा है परीक्षा फार्म:

भले ही केयू ने पीजी सेकेंड सेमेस्टर के परीक्षा की तिथि घाेषित कर दी हाे। लेकिन अभी इसके परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया चल रही है और इसकी अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। हालांकि 200 विलंब शुल्क के साथ छात्र 21 से 31 अक्टूबर तक फार्म भर पाएंगे। विवि से मिली जानकारी के अनुसार आगे लगातार अवकाश हाेने की वजह से परीक्षा की तिथि विवि ने पहले घाेषित कर दी है। ताकि छात्राें काे इसकी तैयारी के लिए अधिक से अधिक समय मिले।

Related Articles