Home » केयू के वित्त पदाधिकारी डाॅ पीके पाणि का कार्यकाल पूरा, अपने मूल काॅलेज में दिया याेगदान, डाॅ राजेंद्र भारती बने डीन

केयू के वित्त पदाधिकारी डाॅ पीके पाणि का कार्यकाल पूरा, अपने मूल काॅलेज में दिया याेगदान, डाॅ राजेंद्र भारती बने डीन

by Rakesh Pandey
Kolhan University
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) के वित्त पदाधिकारी डॉ. पीके पाणी का कार्यकाल 22 अगस्त को समाप्त हो गया। ऐसे में उन्हाेंने अपने मूल कॉलेज जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में योगदान दिया है। कोल्हान विश्वविद्यालय में लंबे समय से विभिन्न पदों पर डॉ. पीके पाणी अपनी सेवा दे रहे थे।

केयू के वित्त पदाधिकारी डाॅ पीके पाणि का कार्यकाल पूरा

केयू के वित्त पदाधिकारी डाॅ पीके पाणि का कार्यकाल पूरा

लगभग 4 सालों तक वित्त पदाधिकारी के पद पर डॉ. पीके पाणी ने अपनी सेवा दी है। 22 अगस्त को ही उनका कार्यकाल खत्म हाे गया था, इसके बाद 23 अगस्त को उन्हें रिलीविंग पत्र विश्वविद्यालय की ओर से निर्गत किया गया है। मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक के पद पर भी लंबे समय तक डॉ. पाणी रह चुके हैं।

केयू के वित्त पदाधिकारी डाॅ पीके पाणि का कार्यकाल पूरा

डाॅ वीणा प्रियदर्शी ने ग्रेजुएट काॅलेज में प्रिंसिपल का पदभार संभाला:

कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से डाॅ वीणा सिंह प्रियदर्शी काे ग्रेजुएट कॉलेज का नया प्राेफेसर इंचार्ज (प्रभारी प्रिंसिपल) बनाए जाने के बाद गुरूवार काे डाॅ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने प्रभार संभाल लिया है। इस दाैरान उन्हाेंने कहा कि विवि ने जाे जिम्मेदारी उन्हें साैंपी है वे उसका निर्वहन करेंगी। इस दाैरान काॅलेज की शिक्षिकाओं व शिक्षकेत्तर कर्मचारियाें व छात्र संघ की ओर से उनका स्वागत करते हुए बधाई दी गयी।

डाॅ राजेंद्र भारती बने डीन:

एबीएम काॅलेज के पाॅलिटिकल साइंस विभाग के एसाेसिएट प्राेफेसर डॉ. राजेंद्र भारती को सोशल साइंस का डीन बनाया गया है। कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। विदित हाे कि सोशल साइंस डीन डॉ. लोकनाथ भी रिटायर हो चुके हैं। उनके स्थान पर डॉ. राजेंद्र भारती की नियुक्ति की गई है। डॉ. राजेंद्र भारती ने भी पदभार ग्रहण कर लिया है।

READ ALSO : चंद्रयान-3 की सफलता से शेयर बाजार भी उछला, हरे निशान पर खुले BSE और Nifty इंडेक्स! जानें क्या है शेयर बाजार में स्थिति?

Related Articles