Lohardaga : झारखंड में लोहरदगा के जिला प्रशासन ने सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी में छह डंपर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई भड़गांव-नांदगांव रोड पर स्थित बीटीआईपीएल प्लांट में हुई है। यहां डंपिंग प्लांट की आड़ में लंबे समय से बालू का अवैध कारोबार चल रहा था।डीसी डाॅ. कुमार ताराचंद को गुप्त सूचना मिली थी कि भड़गांव इलाके में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध भंडारण और परिवहन हो रहा है।

जिला खनन अधिकारी के नेतृत्व में बनी थी टीम
सूचना मिलने के बाद उपायुक्त के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। टीम में सहायक जिला खनन पदाधिकारी राजा राम प्रसाद, अंचल अधिकारी पंकज कुमार भगत तथा सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा शामिल थे। पुलिस फोर्स के साथ टीम ने रविवार की सुबह प्लांट में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान छह डंपर (जेएच 13जे 6362, जेएच 13जे 3825, जेएच 13जे 5141, जेएच 13जे 9876, जेएच 13जे 9290 एवं जेएच 13जे 8633) पर अवैध तरीके से लदा बालू बरामद किया गया। सभी वाहनों को जब्त कर सेन्हा थाना परिसर में रखा गया है। अंचल अधिकारी पंकज कुमार भगत ने बताया कि जब्त सभी वाहनों के मालिकों व चालकों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रात के अंधेरे में कोयल नदी के घाटों से उठाया जाता है बालू
सूत्रों की मानें तो रात के अंधेरे में कोयल नदी के टुगरी टोली और बेड़ा टोली घाट से बालू का उठाव किया जाता है। बताया जाता है कि नीचे बालू और ऊपर से हल्का डस्ट डालकर इसे वैध सामग्री की सूरत दी जाती है। इसे रांची सहित अन्य शहरों में सप्लाई किया जाता था। इस अवैध कारोबार से माफिया मोटी कमाई कर रहे थे और यह धंधा करीब एक साल से चल रहा था।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में बालू माफिया में हड़कंप
मच गया है।बालू माफिया ने अधिकारियों को दी थी धमकी गौरतलब है कि इससे पहले छापेमारी को लेकर अधिकारियों को धमकियां भी मिल चुकी थीं। इसके साथ ही सीओ पर हमला भी किया जा चुका है। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना कर कार्रवाई को अंजाम दिया है।

