Home » LokSabha Elections: जमशेदपुर से तीसरी बार बिद्युत बरण महतो ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व अर्जुन मुंडा भी हुए शामिल

LokSabha Elections: जमशेदपुर से तीसरी बार बिद्युत बरण महतो ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व अर्जुन मुंडा भी हुए शामिल

by Rakesh Pandey
LokSabha Elections
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/LokSabha Elections: जमशेदपुर लोकसभा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में सांसद बिद्युत बरण महतो ने लगातार तीसरी बार नामांकन किया।

मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करते समय केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित थे।

बिद्युत बरण महतो के नामांकन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की गई थी। नामांकन से पूर्व साकची स्थित बोधि मंदिर मैदान में विशाल जनसभा आयोजित की गई। इसके बाद बोधि मंदिर मैदान से जुलूस की शक्ल में बिद्युत महतो उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इसमें जमशेदपुर लोकसभा के छह विधानसभा अंतर्गत विभिन्न मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, सह संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव, अभय सिंह, नीरज सिंह, संजीव कुमार समेत अन्य नेता सक्रिय रहे।

इस संबंध में नंदजी प्रसाद ने कहा कि बिद्युत बरण महतो के तीसरी बार सांसद बनाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बिद्युत बरण महतो के नामांकन से पूर्व विशाल जनसभा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के जिला स्तर से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

नंदजी प्रसाद ने कहा कि जमशेदपुर सीट पर सुनिश्चित हार को देखते हुए इंडी गठबंधन ने पहले ही हथियार डाल दिया है। जमशेदपुर लोकसभा सीट से बिद्युत बरण महतो तीसरी बार भी ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे।

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि बिद्युत बरण महतो के नामांकन सभा को सफल बनाने के लिए विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल स्तर पर बैठक कर रूपरेखा बनाई गई है। कर्मठ कार्यकर्ताओं के संकल्प और सांगठनिक कौशल के दम पर बिद्युत बरण महतो तीसरी बार जमशेदपुर के सांसद के रूप में जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

 

Read also:- धनबाद में बाबूलाल, पीएन व राज के साथ नामांकन करने पहुंचे ढुलू

Related Articles