Home » लोकसभा के चौथे चरण का मतदान 13 मई को, 476 उम्मीदवार करोड़पति, 24 ने दिखाई शून्य संपत्ति

लोकसभा के चौथे चरण का मतदान 13 मई को, 476 उम्मीदवार करोड़पति, 24 ने दिखाई शून्य संपत्ति

by Rakesh Pandey
Loksabha Elections
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/Loksabha Elections: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 13 मई सोमवार को होने जा रहा है, जिसमें 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग होगी।

2019 में इन सीटों पर भाजपा को सबसे ज्यादा 42, कांग्रेस ने 6 और वाईएसआर कांग्रेस ने 22, बीआरएस ने 9 सीटें जीती थीं वहीं अन्य को 17 सीटें मिली थीं।

इस चरण में देश के दो सबसे अमीर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इलेक्शन के चौथे चरण में कुल 1,717 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं, जिनमें एडीआर ने 1710 उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण किया है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) के मुताबिक, इस चरण के चुनाव में 1,710 उम्मीदवारों में से 21% यानी 360 उम्मीदवार पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं वहीं 476 यानी 28% उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है और  24 ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है।

543 लोकसभा सीटों में तीसरे चरण तक 284 सीटों पर मतदान हो चुका है वहीं 13 मई तक कुल 380 सीटों पर मतदान पूरा हो जाएगा। बाकी 3 चरणों के 163 सीटों पर मतदान होना बाकी रहेगा।

Loksabha Elections: 274 उम्मीदवारों पर हत्या सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज

बता दें, ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, 274 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

कई उम्मीदवारों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं, तो कुछ पर रेप का मामला दर्ज है। वहीं, 44 उम्मीदवारों पर हेट स्पीच से जुड़े मामले दर्ज हैं।

इलेक्शन के चौथे चरण में 1,710 उम्मीदवारों में से 476 यानी 28 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। इनके पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। उम्मीदवारों के पास औसत संपत्ति 11.72 करोड़ रुपये है। बता दें शिवसेना (शिंदे गुट), BJD, RJD, शिवसेना (UBT), TDP और BRS के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं। वहीं, 24 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति शून्य बताई है। आंध्र प्रदेश की बापटला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार कट्टा आनंद बाबू के पास कुल 7 रुपये की संपत्ति है।

Loksabha Elections: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से लड़ रहे चुनाव

चौथे चरण के चुनाव में 5 केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें जमशेदपुर निवासी अर्जुन मुंडा भी हैं। अर्जुन मुंडा झारखंड के खूंटी से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्रियों में नित्यानंद राय उजियारापुर से, गिरिराज सिंह बेगूसराय से, अजय मिश्रा टेनी खीरी से और जी किशन रेड्डी सिकंदराबाद से चुनाव लड़ रहे हैं।

दो पूर्व क्रिकेटर भी मैदान में उतरे हैं, जिनमें बंगाल के बहरामपुर से युसूफ पठान और वर्धमान से कीर्ति आजाद चुनाव में खड़े हैं। 13 मई के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज से और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से चुनावी मैदान में उतरे हैं।

Read also:- 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग कल, इसमें 5 केंद्रीय मंत्री व एक पूर्व मुख्यमंत्री का भाग्य भी मतपेटी में होगा बंद

Related Articles