Home » Mahakumbh Stamped : महाकुंभ से लापता हुए सोनभद्र निवासी की टाटानगर स्टेशन में मिली लाश

Mahakumbh Stamped : महाकुंभ से लापता हुए सोनभद्र निवासी की टाटानगर स्टेशन में मिली लाश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन में महाकुंभ से लापता हुए बुजुर्ग यात्री का शव शनिवार देर रात को मिला। मृतक की पहचान सूर्यनाथ (75 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक सोनभद्र जिले का निवासी था। टाटानगर जीआरपी ने बुजुर्ग की पहचान कर मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के आने पर टाटानगर रेल पुलिस ने शव को परिजनों को सौपा है। टाटानगर रेल थाना में मृतक के पुत्र सुमैर कुमार ने बताया कि उनके पिता एक सप्ताह पूर्व गांव के लोगों के साथ प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। स्नान के बाद उनके पिता गांव वालों से बिछुड़ गए। इनके पास मोबाइल भी नहीं था। इस दौरान गांव वालों ने पिता के बिछुड़ने की सूचना दी। परिजनों ने प्रयागराज जाकर काफी खोजबीन भी की। अंतत: टाटानगर रेल पुलिस से पिता का शव मिलने की सूचना पर वे लोग टाटानगर स्टेशन पहुंचे हैं। संभावना है कि वे प्रयागराज से टाटानगर की ओर आने वाली किसी ट्रेन में चढ़कर यहां पहुंच गए थे। जानकारी के अभाव में ऐसा हुआ है, मृतक कम पढ़-लिखे थे।

Read also – Prayagraj Mahakumbh : प्रयागराज महाकुंभ में आग का हादसा, कल्पवासियों के शिविर में लाखों का सामान जलकर राख

Related Articles