Home » Mandar Aajeevika Kendra : माण्डर में आजीविका न्याय सलाह व एकल सुविधा केंद्र का उद्घाटन, 115 महिला उद्यमियों को मिला सहयोग

Mandar Aajeevika Kendra : माण्डर में आजीविका न्याय सलाह व एकल सुविधा केंद्र का उद्घाटन, 115 महिला उद्यमियों को मिला सहयोग

by Nikhil Kumar
Mandar Aajeevika Kendra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची जिले के माण्डर प्रखंड में आज माण्डर आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र तथा माण्डर आजीविका महिला संकुल संगठन कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

OSF परियोजना के तहत सखी मंडल से जुड़ी 115 महिला उद्यमियों को कुल ₹59.72 लाख की कम्युनिटी एंटरप्राइज फंड (CEF) राशि दी गई। साथ ही आजीविका से जुड़ी परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। मंत्री ने कहा कि इससे महिलाओं को स्वरोज़गार और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जेंडर शपथ के माध्यम से सामाजिक समानता और जागरूकता का संदेश दिया गया।

उन्होंने कहा कि न्याय सलाह केंद्र और एकल सुविधा केंद्र से ग्रामीण महिलाओं को न्याय और सरकारी सेवाओं तक आसान पहुँच मिलेगी। इस अवसर पर कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, आजीविका मिशन के प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएँ एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।

Read Also- Jharkhand Government Notification : सिखों के आनंद कारज विवाह के लिए भू- राजस्व सचिव बनाए गए नोडल अधिकारी

Related Articles

Leave a Comment