Jamshedpur : मानगो नगर निगम की मतगणना जारी है। तीसरे राउंड की समाप्ति तक कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार सुधा गुप्ता को 33047 मत मिले हैं। जबकि, भाजपा समर्थित उम्मीदवार संध्या सिंह को 15683 मत मिले हैं। इस तरह सुधा गुप्ता 17364 वोटों से आगे चल रही हैं। अभी चौथे चक्र की मतगणना जारी है।
वही मानगो के कई वार्ड के रिजल्ट आ गए हैं।मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से कविता पोद्दार विजयी घोषित हुई हैं। उन्हें 1175 मत मिले हैं। वार्ड नंबर 2 से काशिफ राजा खान जीते हैं। उन्हें 479 मत मिले हैं। वार्ड नंबर 3 से मुस्तकीम अंसारी जीते हैं। उन्हें 1558 मत मिले हैं। वार्ड नंबर 4 से मौमिता चटर्जी जीती हैं। उन्हें 1173 मत मिले हैं। वार्ड नंबर 5 से राहुल कुमार कश्यप जीते हैं। उन्हें 701 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर 6 से रवींद्र कुमार सिंह, वार्ड नंबर 7 अशोक कुमार, वार्ड नंबर 8 विवेक पार्थो, वार्ड नंबर 9 से राजेश सिंह और वार्ड नंबर 10 से जितेंद्र कुमार निर्वाचित घोषित हुए हैं। वार्ड नंबर 15 से राजू प्रजापति,
वार्ड नंबर 16 से अशोक बिरुवा जीते हैं। उन्हें 553 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर 17 से अनीता देवगम जीती हैं। उन्हें 1118 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर 18 से जूली परवीन जीती हैं। उन्हें 1926 मत मिले हैं। वार्ड नंबर 19 से रानी परवीन जीती हैं। उन्हें 2254 मत मिले हैं। वार्ड नंबर 20 से इरफान खातून जीती हैं
उन्हें 776 मत मिले हैं। वार्ड नंबर 21 से इरशाद अहमद अंसारी, वार्ड नंबर 23 से हम आफरीन, वार्ड नंबर 24 से नुरुल हक अंसारी झुन्ना, वार्ड नंबर 25 से नाहिद उरूज, वार्ड नंबर 26 से गुलाम मुस्तफा रजा और वार्ड नंबर 27 से शगुफ्ता यासमीन चुनाव जीती हैं।

