चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में नगर निकाय चुनाव-2026 के तहत दोनों नगर परिषद सीटों की मतगणना महिला कॉलेज, चाईबासा में संपन्न हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह से शुरू हुई गिनती के बाद देर शाम तक परिणाम घोषित किए गए।
पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद पर सन्नी उरॉव ने 11,331 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय सिंह गागराई को 10,270 वोट मिले। कांटे की टक्कर के बाद सन्नी उरॉव ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए विजय हासिल की।
वहीं चाईबासा नगर परिषद अध्यक्ष पद पर नितिन प्रकाश ने 6,978 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश खिरवाल को 6,474 वोट मिले। यहां भी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। दोनों ही सीटों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थित उम्मीदवार का वर्चस्व रहा, इस तरह भारतीय जनता पार्टी का पूरे जिले से सफाया हो गया।
दोनों सीटों पर जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। मतगणना केंद्र के बाहर विजेताओं के समर्थकों की भारी भीड़ जुट गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और नारेबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना रहा।
चाईबासा चुनाव परिणाम
वार्ड नंबर 1 से सुनीता खलखो
वार्ड नंबर 2 से लालों लकड़ा की जीत
वार्ड नंबर 3 से डोमा मिंज विजेता
वार्ड नंबर 4 से चंदू करवा विजेता
वार्ड नंबर 5 अनुराधा कुमारी सिंह विजेता
वार्ड नंबर 6 नाजरीन परवीन
वार्ड नंबर 7 से लक्ष्मी कच्छप जीत
वार्ड नंबर 8 से राबिया खातून विजेता
वार्ड नंबर 9 से जेबा फरहत विजेता
वार्ड नंबर 10 से आलोक कुमार झा विजेता
वार्ड नंबर 11 से एनामुल हक विजेता
वार्ड नंबर 12 से शैलेश प्रसाद जीत
वार्ड नंबर 13 से सुब्रतो चंद
वार्ड नंबर 14 से सन्नी पासवान जीते
वार्ड नंबर 15 ( बड़ा नीमडीह) से शीला रजक
वार्ड नंबर 16( न्यू कॉलोनी)राहुल लाल
वार्ड नंबर 17 से छोटा नीमडीह से मुकेश योगी की जीत
वार्ड नंबर 18 से मिशन कंपाउंड से बेल जेराई जीतीं
वार्ड नंबर 19 (सदर बाजार) दोला राय जीती
वार्ड नंबर 20 से उपमा राय (बाधपड़ा) से जीतीं
वार्ड नंबर 21 (टुंगरी) विकास शर्मा उफ विक्की जीत
Read Also- Jharkhand Nagar Nikay Chunav Result 2026 LIVE : सुबह 8 बजे से मतगणना, 10 बजे तक रुझान संभव

