
Jamshedpur : जमशेदपुर में बदमाशों का आतंक है। जमशेदपुर के कदमा और बिष्टुपुर में बुधवार की रात चेन छिनताई की घटनाएं सामने आई हैं। कदमा में एक महिला सांत्वना जेना के गले से बदमाश चेन छीन कर फरार हो गए। चेन का वजन 16 ग्राम बताया जा रहा है।
घर लौट रही थी तब हुई घटना
सांत्वना जेना ने बताया कि वह स्कूटी से अपने घर मुकुंद अपार्टमेंट वापस लौट रही थीं। तभी यह घटना घटी। सांत्वना जेना स्कूटी पर थीं। पीछे उनकी बेटी बैठी हुई थी।
सांत्वना जेना ने बताया कि बाइक पर दो बदमाश आए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठा बदमाश ऑरेंज कलर की शर्ट पहने हुए था।
महिला के हाथ में हो गया फ्रैक्चर
उसने झटके से सांत्वना जेना के गले पर हाथ मारा और चेन छीन ली। इस घटना में सांत्वना जेना की स्कूटी पलट गई। उनके हाथ में चोट आई है। फ्रैक्चर हो गया है। उनकी बेटी के पैर में चोट आई है।
बदमाश हो गए फरार
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तेजी से बाइक से फरार हो गए। बदमाशों को बाइक से भागता देख आसपास मौजूद लोग समझ गए की चेन छिनताई की घटना हुई है। लोग फौरन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
बिष्टुपुर में भी चेन छिनतई
दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि बिष्टुपुर में सांसद विद्युत वरण महतो के आवास से थोड़ी दूर पर चेन छिताई की घटना हुई है। एक महिला के गले से चेन छीन कर बदमाश फरार हो गए। महिला ने मामले की शिकायत बिष्टुपुर थाना में की है।

