Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला स्थित मनोहरपुर थाना क्षेत्र में मनीपुर गांव के समीप रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। मनीपुर में मनोहरपुर-जराईकेला मार्ग पर तीखे मोड़ पर दो मोटरसाइकिलों की आमने–सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा–तफरी मच गई

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, बेहतर इलाज के लिए रेफर
घायलों की पहचान बिसरा निवासी 38 वर्षीय बिधु भूषण तिर्की व बांधटोली निवासी 25 वर्षीय सन्नी साहिल गोप, 17 वर्षीय पवन नायक और 16 वर्षीय बैसागो गोप के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार बिधु भूषण तिर्की अपनी मोटरसाइकिल (OD 14B 7401) से बड़बिल से बिसरा की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल (JH 06 U 5540) पर सवार तीन युवक बांधटोली से मनोहरपुर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान मनीपुर में तीखे मोड़ पर दोनों बाइकों केक बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
SEO Keywords: .
Focus Keywords: Manoharpur Bike Accident, Four Injured in Chaibasa.
Catch Words: Speeding Horror, Critical Condition, Sharp Turn Collision, Road Tragedy, Manoharpur CHC.
Meta Description (हिंदी):
🔗 Permalink (URL Slug)

