Home » RANCHI NEWS: मारवाड़ी युवा मंच रांची की नई कमिटी ने संभाला पदभार, विकास अग्रवाल बने अध्यक्ष

RANCHI NEWS: मारवाड़ी युवा मंच रांची की नई कमिटी ने संभाला पदभार, विकास अग्रवाल बने अध्यक्ष

गणेश वंदना के बाद पूर्व अध्यक्ष ने विकास अग्रवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई

by Vivek Sharma
गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद पूर्व अध्यक्ष ने विकास अग्रवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के सत्र 2026-27 के लिए नई कमिटी ने पदभार ग्रहण कर लिया। अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित भव्य समारोह में नवगठित टीम ने सामाजिक सेवा और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद पूर्व अध्यक्ष ने विकास अग्रवाल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। साथ ही पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में 100 से अधिक युवा सदस्य मौजूद रहे।

संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प

अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि वे टीम के साथ मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और रांची शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट बनाने का प्रयास करेंगे। मुकेश शर्मा को सचिव, अनीश सरावगी को कोषाध्यक्ष तथा सौरव बजाज, निकुंज पोद्दार और पिंकेश खंडेलवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विभिन्न सामाजिक सेवाओं के लिए अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है। समारोह में पूर्व अध्यक्ष मुकेश काबरा, राजकुमार अग्रवाल,अशोक लाठ,प्रवीण जैन छाबड़ा, मुकेश जालान,विष्णु कुमार,अर्जुन सिंघानिया,विशाल पाडिया,मनीष लोधा, दीपक गोयंका,विकास अग्रवाल,अमित चौधरी,आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इन्हें मिली जिम्मेवारी

संयुक्त सचिव: श्रेय जालान, प्रवीण अग्रवाल
सदस्यता प्रभारी: अंकित चौधरी, सीए शुभम मोदी
जनसंपर्क अधिकारी : अमित शर्मा

विभिन्न सेवाओं के प्रभारी

एम्बुलेंस सेवा: चंद्र प्रकाश रूइया, शुभम लोहिया
गौ सेवा: अंकित पोद्दार, मनीष बगड़िया
चिकित्सा सेवा: तरुण अग्रवाल, शैंकी रायका
रक्त सेवा: विष्णु अग्रवाल, सुमित अग्रवाल
खेल प्रभारी: अरुण पोद्दार, कुशल टेकरीवाल
अमृत धारा: गौतम अग्रवाल, संकेत सरावगी
एमवाईएम व्यापार: विकास गोयल, उज्ज्वल मुरारका, योगेश्वर अग्रवाल
अन्नपूर्णा सेवा: शुभम रूंगटा, कौशल अग्रवाल, यश सुरेका, विशाल महलका, मोनू जैन

READ ALSO: RANCHI HOSPITAL: रांची के इस सरकारी अस्पताल में लगेगी PET-CT स्कैन मशीन, कैंसर मरीजों की बनेगी लाइफलाइन, एजेंसी हो गई फाइनल

Related Articles

Leave a Comment