Home » Jamshedpur Hanging : मानसिक तनाव के चलते बर्मामाइंस में मजदूर ने लगाई फांसी

Jamshedpur Hanging : मानसिक तनाव के चलते बर्मामाइंस में मजदूर ने लगाई फांसी

by Mujtaba Haider Rizvi
khunti -found hanging-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 35 वर्षीय मजदूर सुभाष मुखी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रात को हुई, जब घर में कोई नहीं था और सुभाष के परिवार के सदस्य मंगला पूजा करने के लिए बाहर गए हुए थे। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।

घर पर अकेला था सुभाष

सुभाष के भाई ने बताया कि घर पर सुभाष अकेला था, इसी बीच उसने फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि सुभाष ने मानसिक तनाव में आकर यह कदम उठाया है। सुभाष के दो बच्चे हैं और वह एक ठेकेदार के अधीन मजदूरी का काम करता था।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों से बात कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस को शक है कि आत्महत्या के और भी कई कारण हो सकते हैं।

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वे सुभाष की आत्महत्या से काफी आहत हैं। पुलिस और परिजन दोनों ही इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Read Also- Traffic police misbehavior : टाटानगर स्टेशन के पास ट्रैफिक पुलिस पर लगा गर्भवती महिला से बदसुलूकी का आरोप, होगी जांच

Related Articles