हेल्थ डेस्क, जमशेदपुर/MGM INFANT DEATH : झारखंड के जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। इसे लेकर मंगलवार को अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे होमगार्ड के जवानों ने मामले को शांत कराया। दरअसल, महिला एवं प्रसूति विभाग में एक गर्भवती के पेट में शिशु की मौत(MGM INFANT DEATH) हो गई। इससे आक्रोशित उसके परिजनों ने हंगामा किया और आरोपी चिकित्सकों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। इसके बाद होमगार्ड के जवानों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। वहीं, गर्भवती के परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत एमजीएम अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार से की है।
MGM INFANT DEATH : क्या है आरोप
गर्भवती महिला के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि डाक्टरों की लापरवाही की वजह से शिशु की मौत हुई है। अगर, गर्भवती महिला को सही समय पर इलाज मिला होता तो शायद शिशु (MGM INFANT DEATH) की जान बच जाती। गर्भवती के पति रिंकू ने बताया कि उनकी पत्नी लगभग चार घंटे तक दर्द से तड़पती रही लेकिन कोई देखने तक नहीं आया। उन्होंने कहा कि अगर पत्नी को समय पर इलाज मिला होता तो शायद शिशु (MGM INFANT DEATH) की जान बच जाता। परिजनों ने यह भी कहा कि अगर समय रहते मरीज को रेफर कर दिया जाता तो भी जान बच सकती थी लेकिन यहां कुछ भी नहीं किया गया।
MGM INFANT DEATH : सुबह में हुई थी भर्ती
मानगो ग्रीन वैली निवासी फरजाना परवीन (22) को प्रसव पीड़ा होने पर सुबह 10.30 बजे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरीज के पति रिंकू ने बताया कि भर्ती होने के बाद पत्नी दर्द से तड़पते रही लेकिन उसे कोई देखने तक नहीं देखा। दोपहर ढ़ाई बजे के बाद गर्भवती को देखा गया और लगभग तीन बजे चिकित्सकों ने कहा कि शिशु की मौत (MGM INFANT DEATH) पेट में ही हो गई है। इस दौरान मृत शिशु को उनको सौंप दिया गया। इसे देख परिजन चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।
MGM INFANT DEATH : 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी
गर्भवती के परिजनों ने घटना की जानकारी भाजपा नेता बिमल बैठा को दी तो वे भी मौके पर पहुंचे और अधीक्षक से मिलकर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि एमजीएम में लगातार इस तरह की लापरवाही के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में इसपर सख्ती के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो वे लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
अधीक्षक ने क्या कहा?
एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि मामले की शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्ती के साथ कार्रवाई होगी।
READ ALSO : Pneumonia : निमोनिया से ठंड में रहें सावधान, जानिए कैसे कर सकते हैं बचाव

