Home » Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिला लापता नाबालिग इस्माइल प्रधान, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

by Mujtaba Haider Rizvi
Missing Minor Ismail Pradhan Found at Tatanagar Railway Station
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshdedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र से लापता हुआ नाबालिग इस्माइल प्रधान मंगलवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिल गया। लोगों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चे के मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस तथा स्थानीय लोगों के प्रति आभार जताया।

गौरतलब है कि सीनी ओपी क्षेत्र के रहने वाले इस्माइल प्रधान सोमवार को सुबह बिना किसी को बताए साइकिल लेकर घर से निकल गया था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता होने लगी और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

खोजबीन के दौरान उसकी साइकिल महाली मुरुप रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। इसके बाद आशंका जताई जाने लगी कि वह किसी ट्रेन में बैठकर कहीं चला गया होगा। इसी बीच टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मौजूद कुछ लोगों ने बच्चे को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह सीनी क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दे दी।

घर में डांट खाने के बाद निकल गया था किशोर

सूचना मिलने पर सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया। बाद में देर रात उसे सरायकेला ले जाया गया और जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर डांट मिलने से नाराज होकर इस्माइल घर से निकल गया था। समय रहते लोगों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से बच्चे को सुरक्षित ढूंढ लिया गया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Read Also: Jamshedpur Crime : बुजुर्ग दुकानदार व उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला करने वालों को पकड़ कर छोड़ा, पीड़ित को दी काउंटर केस की धमकी

Related Articles

Leave a Comment