सिल्ली (झारखंड): झारखंड में अवैध बालू खनन पर एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के सिल्ली विधायक अमित महतो (Amit Mahato) ने बीती रात राहे थाना क्षेत्र स्थित बालू घाट पर अवैध बालू उठाव की सूचना मिलने पर दलबल के साथ छापेमारी की। रात को बालू घाट पर ही बैठे रहे। इस दौरान मौके से उन्होंने एक हाईवा, जेसीबी मशीन और कई ट्रैक्टरों को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Amit Mahto Raids Sand Mafia : बालू माफिया के खिलाफ विधायक की कार्रवाई
विधायक ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन चल रहा है। उन्होंने कहा कि एनजीटी (National Green Tribunal) के आदेश के अनुसार 15 अक्टूबर तक बालू का उठाव प्रतिबंधित है, इसके बावजूद खनन बदस्तूर जारी है। विधायक ने चेतावनी दी कि जो गलत कर रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जाएगा। हम बालू माफिया पर शिकंजा कसने को तैयार हैं।
Vehicles Seized During Raid : जब्त गाड़ियों में हाईवा, जेसीबी और ट्रैक्टर शामिल
विधायक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में जब्त किए गए वाहनों में शामिल हैं:
1 हाईवा
1 टर्बो वाहन
1 बालू लदा ट्रैक्टर
1 खाली ट्रैक्टर
4 ट्रैक्टर जेएसबी मेटल
1 जेसीबी मशीन
विधायक समर्थकों ने इन वाहनों को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब स्थानीय सीओ के आने का इंतजार कर रही है ताकि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले दर्ज किए जा सकें।
Accusations on Local Authorities : पुलिस व प्रशासन पर गंभीर आरोप
विधायक महतो ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्थानीय पुलिस व प्रशासन की मिलीभगत से यह अवैध धंधा फल-फूल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस तस्करों को संरक्षण दे रही है, इसीलिए अवैध कारोबारियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
Investigation and Legal Action Awaited : कार्रवाई का भरोसा, प्रशासन अलर्ट पर
विधायक की नाराज़गी और जनदबाव को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त गाड़ियां किन लोगों की हैं और उनके खिलाफ किस-किस धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
Read Also- Jamshedpur News : जमशेदपुर में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, दो वाहन जब्त

