Home » अरबपतियों की सूची वाले शहरों में मुंबई ने चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ा, जानिए विश्व के किस शहर में कितने हैं अरबपति…….

अरबपतियों की सूची वाले शहरों में मुंबई ने चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़ा, जानिए विश्व के किस शहर में कितने हैं अरबपति…….

by The Photon News Desk
Mumbai Billionaires
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Mumbai Billionaires : भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहने वाले अरबपतियों की संख्या अब चीन की राजधानी बीजिंग से भी ज्यादा हो गई है। यह शहर पहली बार एशिया की अरबपति राजधानी बन गई है। यह जानकारी हुरून रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट में सामने आई है।

मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में इनकी संख्या 91 है। दुनियाभर की बात करें, तो चीन में कुल अरबपतियों की संख्या 814 है, जबकि भारत में कुल 271 अरबपति हैं।

वहीं, शहरों की बात की जाए तो मुंबई एशिया में पहले स्थान पर है, जबकि दुनियाभर के हिसाब से देखें तो यह शहर अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। हुरून की लिस्ट के अनुसार, पहले स्थान पर न्यूयॉर्क है, जो 119 अरबपतियों का घर है। न्यूयॉर्क को सात साल के बाद इस लिस्ट में पहली रैंक मिली है। दूसरे स्थान पर लंदन है, जहां 97 अरबपति हैं। इस साल मुंबई में 26 अरबपति बढ़े हैं, जबकि बीजिंग में 18 कम हुए हैं। हालांकि, ग्लोबल रैंकिग में भारतीय अरबतियों की स्थिति थोड़ी सी कमजोर हुई है।

सपनों की नगरी के नाम से मशहूर मुंबई के सभी अरबपतियों की संपत्ति कुल मिला कर 37 लाख करोड़ रुपये है। पिछले साल के मुकाबले इस आंकड़े में 47 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। वहीं बीजिंग के अरबपतियों की कुल संपत्ति लगभग 22 लाख करोड़ रुपये है।

वहीं, अरबपतियों की वैश्विक लिस्ट की बात करें तो इसमें भारत के अरबपतियों की संख्या थोड़ी सी कमजोर हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 10वें स्थान पर रहे। गौतम अडानी को आठवां और एचसीएल के शिव नादर व उनके परिवार को 16वां स्थान मिला है। सीरम इंस्टीट्यूट के सायरस एस पूनावाला की रैंकिंग गिरी है। उनकी रैंक 9 स्थानों की गिरावट के चलते 55वीं रही। सन फार्मास्यूटिकल्स के दिलीप संघवी 61वें और कुमार मंगलम बिरला और राधाकृष्ण दमानी 100वें स्थान पर हैं।

READ ALSO: टीसीएस का लगातार गिर रहा मार्केट कैप, देश की इन बड़ी कंपनियों का क्या है हाल, जानिए

Related Articles