Home » RANCHI NEWS : नगड़ी में घर में घुसकर डकैती, परिवार के लोगों से जमकर मारपीट

RANCHI NEWS : नगड़ी में घर में घुसकर डकैती, परिवार के लोगों से जमकर मारपीट

परिवार से बेरहमी से मारपीट, 13 वर्षीय बच्चा गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

by Vivek Sharma
Ranchi News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मनोकामना नगर इलाके में बुधवार देर रात अपराधियों ने एक घर में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान अपराधियों ने लूटपाट के साथ-साथ घर के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। इसमें परिवार के कई लोग घायल हो गए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमेश महतो के घर में अपराधी डकैती की नीयत से घुसे थे। घर में प्रवेश करते ही उन्होंने सामान खंगालना शुरू कर दिया। जब सुमेश महतो की पत्नी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पत्नी को बचाने आए सुमेश महतो पर भी हमला कर दिया।

इतना ही नहीं, अपराधियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए सुमेश महतो के 13 वर्षीय बेटे की भी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अपराधी घर में रखी ज्वेलरी और नगदी लेकर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles