Palamu: रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस अब पलामू जिले के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। शुक्रवार 23 जनवरी यानी कल से यह ठहराव शुरू हो जाएगा। इसे लेकर, रेलवे ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिया है।

सांसद दिखाएंगे हरी झंडी
पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम कल शुक्रवार को रात 10:00 बजे मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में मोहम्मदगंज, हैदर नगर, उंटारी रोड, कांडी आदि प्रखंड के लोग शामिल होंगे। सांसद विष्णु दयाल राम ने रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की थी। इसी को लेकर रेलवे ने इस ट्रेन के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।
मोहम्मदगंज और आसपास के लोगों को होगा फायदा
सांसद ने बताया कि इस ट्रेन से रोज बड़ी संख्या में छात्र, नौकरी पेशा व्यक्ति, व्यापारी, आदि का दिल्ली आना जाना होता है। मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव से मोहम्मदगंज के अलावा हैदर नगर, ऊंटारी रोड और कांडी के अलावा बिहार सीमा से लगे गांव के लोगों को फायदा होगा।

