Home » National School Hockey Competition : राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों का जलवा, दो स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

National School Hockey Competition : राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों का जलवा, दो स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास

National School Hockey Competition : इस ऐतिहासिक सफलता में कोच और मैनेजर एम्मा बारा, रजनी टोप्पो, आरती बडाइक और दिव्या रोज जोजो की रणनीति और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

by Mujtaba Haider Rizvi
"Palamu News theft incident in Chainpur Shahpur, stolen jewellery cash and CCTV DVR"
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित श्रीमंत राजमाता विजय राजे सिंधिया खेल परिसर में 2 से 7 जनवरी 2026 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में झारखंड की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। राज्य की बेटियों ने अंडर-14 और अंडर-19 दोनों वर्गों में मेजबान मध्य प्रदेश को हराकर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के तहत संचालित राज्य खेल कोषांग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में राजमुनी कुमारी और सुष्मिता गुरिया के बेहतरीन गोल की बदौलत झारखंड ने मध्य प्रदेश को 2–1 से पराजित किया।

वहीं अंडर-19 वर्ग के फाइनल में झारखंड की टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए 3–2 से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में रोशनी आइंद, गुलजन कुमारी और लेवनी हेमरम ने निर्णायक गोल कर टीम को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

इस ऐतिहासिक सफलता में कोच और मैनेजर एम्मा बारा, रजनी टोप्पो, आरती बडाइक और दिव्या रोज जोजो की रणनीति और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत शिक्षा विभाग और राज्य खेल कोषांग के अधिकारियों ने झारखंड की बेटियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

Read Also: RANCHI SPORTS NEWS: सेकेंड आल इंडिया जजेज बैडमिंटन चैंपियनशिप में न्यायाधीशों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles