
रांची : भारतीय राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकरण (एनएचएआई) ने अकाउंटेंट के पदों पर सीधी भर्ती के लिए 27 अप्रैल को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्र पर आयोजित होगी।
इस संबंध में एनएचआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र लिखकर परीक्षा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासनिक और पुलिस सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। एनएचआई ने राज्य प्रशासन से अनुरोध किया है कि परीक्षा केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए।

