चक्रधरपुर/NIA Raid in Manoharpur: इसे खुफिया विभाग के मजबूत सूचना तंत्र की सफलता मानें या नक्सलियों के कमजोर होते जाने की पहचान, सुरक्षा बलों और खुफिया विभाग की सूचना पर लगातार कार्रवाई और सफलता मिलने से सुरक्षा बलों के हौसले बुलंद हैं। पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड में एनआईए (National Investigating Agency) की ओर से किसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल सारी जानकारी गुप्त रखी गई है लेकिन कुछ बड़ी सफलता मिलने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।
NIA Raid in Manoharpur: ईंट भट्ठे पर NIA की टीम ने की छापेमारी
माओवादी नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल के मनोहरपुर में एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी की है। यह ईंट का भट्ठा जोगेश्वर गोप नाम के व्यक्ति का बताया जा रहा है। इस बात की जोरों पर चर्चा है कि माओ वादी नक्सलियों से जुड़े मामले में छापामारी चल रही है। एनआईए टीम से प्रयास करने के बावजूद कोई जानकारी नहीं दी गई है।
NIA Raid in Manoharpur: एक करोड़ के ईनामी नक्सली की है तलाश
एनआईए की ओर से की जा रही इस कार्रवाई में एक करोड़ के इनामी माओ वादी नक्सली मिसिर बेसरा का नाम सामने आ रहा है। मिसिर बेसरा को सहयोग करने वाले कुछ लोगों के बारे में एनआईए को जानकारी मिली है। ऐसे लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की जा सकती है।
NIA Raid in Manoharpur: जोगेश्वर गोप के सहयोगी से चल रही पूछताछ
एनआईए की टीम जोगेश्वर गोप के ईंट भट्ठे पर छापामारी की लेकिन वहां जोगेश्वर गोप नहीं मिला। इसके बाद एनआईए की टीम ने जोगेश्वर गोप के पार्टनर राजेश कुमार से पूछताछ की है। वहीं, ऐसी चर्चा है कि जोगेश्वर गोप की तलाश में एक दल के मनोहरपुर प्रखंड के रोआम गांव की ओर निकला है।
NIA Raid in Manoharpur: पश्चिमी सिंहभूम में कमजोर हो रहे नक्सली
हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को मिली सफलता से यही अनुमान लगाया जा सकता है कि कभी नक्सलवाद से घोर प्रभावित रहे पश्चिमी सिंहभूम जिले में अब नक्सलियों की स्थिति कमजोर हो चली है। पश्चिम सिंहभूम लंबे अरसे से माओवादी नक्सलियों से त्रस्त रहा है। पिछले दो वर्षों से पुलिस की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व ही पुलिस ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को ढेर करते हुए एक महिला नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता पायी थी।
Read also:- लेवी नहीं देने पर उग्रवादियों ने फूंका एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर

