Home » RIL के बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा, आकाश, अनंत और ईशा को मिली नई जिम्मेदारी

RIL के बोर्ड से नीता अंबानी का इस्तीफा, आकाश, अनंत और ईशा को मिली नई जिम्मेदारी

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड(RIL) की 46वीं AGM में मुकेश अंबानी ने जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (JFSL) का रोडमैप पेश करते हुए बताया कि Jio Fin इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री करेगी और इसके जरिए 142 करोड़ भारतीयों को फाइनेंशियल सर्विसेज दी जाएंगी। अपने 46वें AGM में कंपनी ने बोर्ड में बड़े बदलाव का एलान किया है। नीता अंबानी ने कंपनी के बोर्ड से अलग होने का फैसला किया है। वहीं कंपनी ने बताया कि आज बोर्ड बैठक में इस बदलाव को मंजूरी दी गई है। AGM 2023 को संबोधित करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि वह अगले पांच साल तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी तीन जिम्मेदारियां हैं- अगली पीढ़ी के लीडर्स को तैयार करना और सशक्त बनाना। आकाश, ईशा और अनंत को सलाह देना और रिलायंस की अनूठी संस्थागत संस्कृति को समृद्ध करना।

रिलायंस फाउंडेशन का काम देखेंगी नीता अंबानी

बोर्ड में इस बदलाव के बारे में एक्सचेंजों के बारे में कंपनी ने जानकारी दिया कि आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बोर्ड में शामिल करते हुए नॉन-एग्जीक्युटिव डायरेक्टर पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी गई है। साथ ही बोर्ड ने नीता अंबानी के इस्तीफे को भी स्वीकार कर लिया है। नीता अंबानी ने रिलायंस फाउंडेशन को अधिक समय देने के लिए आरआईएल के बोर्ड से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

रिलायंस फाउंडेशन की प्रमुख नीता अंबानी ने कहा कि हमारा विजन भारत वर्ल्ड क्लास कल्चरल सेंटर बनाना है। उन्होंने हाल ही में मुंबई में ओपन हुए अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सांस्कृतिक केंद्र नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) को मिल रहे जबरदस्त रिस्पांस के बारे में बताते हुए कहा कि इसके उद्घाटन के बाद से 20 लाख से अधिक लोग इसका विजिट कर चुके हैं।

READ ALSO : उत्तर प्रदेश के शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए बड़ी पहल, हर निकाय में स्वमूल्यांकन होगा

Reliance ने ‘पावर ऑफ ड्रीम’ को प्रूफ किया: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने अपने पिता और रिलायंस की नींव रखने वाले दिवंगत धीरूभाई अंबानी को याद करते हुए कहा कि Reliance ने ‘पावर ऑफ ड्रीम’ को प्रूफ किया है। हमने रिलायंस को लेकर आज उस हर सपने को पूरा किया है, जिसके बारे में हमने सपना देखा था। अब रिलायंस का लक्ष्य आने वाले समय में पावर ऑफ डिजिटल टेक्नोलॉजी को हर इंडियन के हाथ में पहुंचाना है। मुकेश अंबानी ने कहा कि 2035 तक नेट कार्बन जीरो के लक्ष्य को लेकर चल रहे हैं। इसके लिए ग्रीन एनर्जी का तेजी से विकास किया जा रहा है। हमारा टारगेट कार्बन फाइबर में दुनिया की तीन टॉप कंपनियों में आना है। हम फॉसिल फ्यूल से ग्रीन एनर्जी की तरफ जा रहे हैं। अगले कुछ साल हमारे लिए बदलाव वाले होंगे।

Related Articles