Home » झारखंड : देर रात तक नहीं बनी सहमति, वार्ता विफल, पावर प्लांट के गेट पर रखा हुआ है मजदूर का शव

झारखंड : देर रात तक नहीं बनी सहमति, वार्ता विफल, पावर प्लांट के गेट पर रखा हुआ है मजदूर का शव

by Birendra Ojha
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बेरमो : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के 500 मेगावाट वाले ए पावर प्लांट में ओवरवायलिंग का कार्य करनेवाली कंपनी मेसर्स केआर कंस्ट्रक्शन के मृत मजदूर अशोक भुइयां का शव शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्लांट मेन गेट पर रखकर मुआवजा और नियोजन की मांग जारी है। गेट पर शव को रखकर राजनीति जारी है।

इसके पूर्व गुरुवार की रात पावर प्लांट स्थित तकनीकी भवन के सभागार में डीवीसी प्रबंधन की मौजूदगी में मृतक के परिजनों, मेसर्स केआर कंस्ट्रक्शन कंपनी और जेएलकेएम प्रतिनिधियों के साथ आयोजित वार्ता विफल हो जाने के बाद प्लांट गेट से शव को उठाया नहीं जा सका। शव के साथ आंदोलनकारी भी डटे हुए हैं।

इसके पूर्व डीवीसी प्रबंधन की ओर से वार्ता में डीजीएम बीजी होलकर, प्रबंधक एचआर सुनील कुमार, कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से अमित, राजा, लाल मोहम्मद, जेएलकेएम के जिला सचिव खगेंद्र महतो, रीता देवी, गीता देवी, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र यादव सहित कई लोग शामिल थे। वार्ता में मृतक के आश्रित को 25 लाख रुपये मुआवजा और नियोजन की मांग रखी गई थी।

वार्ता में कंपनी प्रबंधन प्रतिनिधियों ने दो लाख रुपये सहित बीमा के 14 लाख रुपये सहित कुल 16 लाख रुपये देने की बात की, परंतु मृतक मजदूर के आश्रित एवं प्रतिनिधियों ने 16 लाख रुपये कंपनी को ही भुगतान करने की बात कहते हुए बीमा की रकम लेने की मांग रखी, जिस पर कंपनी के लोग तैयार नहीं हुए और वार्ता विफल हो गई।

इसके पूर्व स्थानीय किसी भी जन प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों मसलन भरत यादव, श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव, मुखिया विकास सिंह, चंद्रदेव घांसी,सीमा देवी, गणेश राम,ब्रज किशोर सिंह, मंजूर आलम आदि को ग्रामीणों एवं जेएलकेएम के लोगों ने वार्ता में नहीं आने दिया और सभी को भला-बुरा भी कहा, जिससे सभी नाराज होकर लौट गए।शुक्रवार को संभवतः दूसरे दौर की वार्ता डुमरी विधायक जयराम महतो की मौजूदगी में की जाएगी।

Related Articles