Home » Jharkhand Nagar Nikay Election: नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान के दिन 23 फरवरी को जमशेदपुर में रहेगी नो एंट्री

Jharkhand Nagar Nikay Election: नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान के दिन 23 फरवरी को जमशेदपुर में रहेगी नो एंट्री

डीसी और एसएसपी में जारी किया संयुक्त आदेश, शहर में नहीं चल पाएंगे भारी व्यावसायिक वाहन

by Mujtaba Haider Rizvi
No Entry in Jamshedpur on 23 February for Municipal Elections
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान वाले दिन 23 फरवरी को शहर में नो एंट्री रहेगी। इस नो एंट्री के दौरान शहर में भारी व्यावसायिक वाहन नहीं चलने पाएंगे। यह नो एंट्री सुबह 4:00 बजे से रात 11:00 तक रहेगी।
नो एंट्री से संबंधित संयुक्त आदेश शनिवार को जारी कर दिया गया है।

मानगो और जुगसलाई में होना है मतदान

इस आदेश को डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडे और ट्रैफिक डीएसपी नीरज के संयुक्त हस्ताक्षर के बाद जारी किया गया। गौरतलब है कि 23 फरवरी को मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद के अलावा चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान होगा।

इसे लेकर मानगो और जुगसलाई में काफी गहमागहमी रहेगी। मानगो और जुगसलाई जमशेदपुर शहर में हैं। इसलिए भारी व्यावसायिक वाहनों के आवागमन से मतदाताओं के आने-जाने में दिक्कत हो सकती है। इसी को लेकर यह नो एंट्री लगाई गई है।

Read Also: Jamshedpur News: ‘प्रोजेक्ट उल्लास’ के तहत मिर्गी रोगियों को राहत, गोलमुरी-जुगसलाई में 120 मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

Related Articles

Leave a Comment