नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ड्रग लॉर्ड धरमवीर सिंह उर्फ पल्ला को गिरफ्तार किया है। 50 वर्षीय धरमवीर दिल्ली एनसीआर में अवैध गांजा तस्करी के सिंडिकेट का सरगना है और राजस्थान के सवाई माधोपुर में 567 किलोग्राम अवैध गांजा बरामदगी के मामले में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर राजस्थान पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि 16 जून को क्राइम ब्रांच के हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार को गुप्त सूचना मिली कि धरमवीर सिंगु बॉर्डर, नरेला में मौजूद होगा। सूचना एक टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी के जरिए धरमवीर की लोकेशन का पता लगाया गया और 16 जून को नरेला के एमसीडी टोल बूथ पर जाल बिछाकर उसे धर दबोचा गया।
राजस्थान में पांच साथी गिरफ्तार हुए थे, पर आरोपी हो गया था फरार
26 जुलाई 2024 को राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के रावंजना डूंगर पुलिस स्टेशन ने लालसोट-कोटा मेगा हाइवे पर रावंजना चौराहा पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक मिनी ट्रक को रोका गया, जिसमें पौधों की आड़ में छिपाकर रखा गया 567 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 56 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने ट्रक के साथ एक स्विफ्ट कार भी जब्त की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में धरमवीर उर्फ पल्ला फरार चल रहा था।
Read Also: Cyber Thug Arrested : ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

