Home » ‘मतदान रे’ नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने बताया, वोट देना क्यों है जरूरी

‘मतदान रे’ नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने बताया, वोट देना क्यों है जरूरी

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जमशेदपुर: Nukad Natak: मानगो बाजार में शनिवार को सिविल डिफेंस की ओर से नुक्कड नाटक ‘मतदान रे’ का मंचन हुआ, जिसमें कलाकारों ने अपने अभिनय व संवाद अदायगी से बताया कि लोकसभा चुनाव में वोट देना क्यों जरूरी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सिविल डिफेंस, जमशेदपुर के पदाधिकारी सुरेश प्रसाद के मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस के सक्रिय वालंटियर प्रेम दीक्षित ने अपने नुक्कड़ नाटक दल गीता थिएटर के कलाकारों के साथ मिलकर किया। मानगो की जनता को मतदान का महत्व बताने के लिए एक के बाद एक तीन जागरूकता संदेश भरे दृश्य प्रस्तुत किए गए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पहले दृश्य में ‘मतदान जरूर करें’ संदेश वाला दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें दिव्यांग व किन्नर को दर्शाया गया कि सामान्य व्यक्ति जैसा ही उनका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

दूसरे दृश्य में दिखाया गया कि कभी भी अपना वोट किसी के बल के भय, पैसा-शराब के लालच, जाति-धर्म के आधार पर न दें।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

तीसरे दृश्य में युवा 18 वर्ष के होते ही मतदाता सूची में नाम जरूर जोड़ें और साथ ही यह बताया गया कि स्मार्टफोन का केवल इस्तेमाल न करें, बल्कि खुद को भी स्मार्ट बनाएं। वोटर हेल्पलाइन एप का प्रयोग कर अपना नाम मतदाता सूची में खुद जोड़ें और साथ ही परिवार में किसी के भी वोटर कार्ड में किसी भी तरह की समस्या का समाधान घर बैठे खुद करें।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

नुक्कड़ नाटक ‘मतदान रे’ में गीता कुमारी, अनंत सरदार, के. काव्या, तुषार करण, के. दिव्या, अंकुर दास व सूरज धीवर ने अभिनय किया। नाटक का निर्देशन प्रेम दीक्षित द्वारा किया गया।

इस मौके पर सिविल डिफेंस के पदाधिकारी सुरेश प्रसाद, नागेंद्र कुमार, राजेंद्र साव, दयाशंकर मिश्रा, ताहिर हुसैन, उत्तम चक्रवर्ती एवं सिविल डिफेंस, मानगो वार्ड के वालंटियर उपस्थित रहे।

 

Read also:- हुक्का पार्लर में पकड़े गए मुनव्वर, हिरासत में लिए गए

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles