Home » शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर लांच, भारत के साथ दुबई में भी मचा रही धूम

शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर लांच, भारत के साथ दुबई में भी मचा रही धूम

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली  : किंग खान के नाम से मशहूर बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का ट्रेलर लांच होते ही भारत के साथ-साथ दुबई में भी छा गया। इससे प्रतीक होता है कि अभिनेता शाहरुख खान देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। फिल्म का ट्रेलर लांच होने के बाद सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहा है। वहीं, दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी ट्रेलर देख शाहरुख खान के फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। इस फिल्म के गाने ‘चालेया’ का अरबी वर्जन में भी लांच किया गया है। मालूम हो कि दुबई में जब इस फिल्म का ट्रेलर लांच हो रहा था तब शाहरुख खान के 20 हजार से अधिक फैंस मौजूद थे।

चेन्नई के बाद किंग खान दुबई पहुंचे

बॉलीवुड स्टाफ शाहरुख खान के लिए 31 अगस्त का दिन दोहरी खुशी लेकर आई। शाहरुख खान ने ‘जवान’ फिल्म का ट्रेलर पहले चेन्नई में लांच किया। इसके बाद वे दुबई का रुख किया। बुर्ज खलीफा पर जवान का ट्रेलर चला, जिसे 20 हजार से ज्यादा फैंस ने देखा। इस फिल्म की धमाकेदार इंट्री से कलाकारों में खुशी की लहर है। वहीं, 31 अगस्त का दिन भारत और दुबई में शाहरुख खान फैंस के लिए सेलिब्रेशन लेकर आया।

शाहरुख और नयनतारा की शानदार कैमिस्ट्री

इस फिल्म के ट्रेलर में अभिनेता शाहरुख और अभिनेत्री नयनतारा की शानदार कैमिस्ट्री दिखाई गई है, जिसे देख फैंस झूमने को मजबूत हो गए हैं। इस फिल्म में एक लविंग मेलोडी सॉन्ग ‘चालेया’ दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। दुबई में किंग खान को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे।

ट्रेलर काफी पसंद आया

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि फिल्म ‘जवान’ काफी अच्छी होगी। जब ट्रेलर इतना अच्छा है तो फिल्म कितनी शानदार होगी। दर्शकों ने कहा कि एक्शन से भरपूर फिल्म जवान काफी पसंद आया है। सोशल मीडिया पर किंग खान और उनकी फिल्म का ट्रेलर दोनों ट्रेंड हो रहे हैं।

फिल्म को लेकर दर्शक काफी उत्सुक हैं

लंबे समय के बाद शाहरुख खान के फिल्म आने से उनके प्रशंसक काफी खुश हैं। वहीं, एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर फिल्म जवान को लेकर एक्साइटमेंट अपने पीक पर पहुंच गया है। इस फिल्म का इंतजार लोगों को हैं।

सात सितंबर को फिल्म होगी रिलीज

अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म जवान सात सितंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में वह दिन शाहरुख खान और उनके प्रशंसकों के लिए काफी खास होगा। वहीं, इस फिल्म में काम करने वाले कलाकारों के लिए भी वह दिन यादगार होगा। चूंकि, एक फिल्म के निर्माण में कलाकारों की दिन-रात की मेहनत छिपी रहती हैं। ऐसे में जब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हीट जाती है तो कलाकारों को काफी खुशी होती है।

इस फिल्म में दिखेंगे यह कलाकार

अब आपको इस फिल्म में काम करने वाले कलाकारों के बारे में बता दें। दरअसल, जवान फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार हैं। वहीं म्यूजि़क डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर और प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। कैमरे के पीछे इन लोगों का अहम योगदान रहता है। वहीं, गौरी खान और गौरव वर्मा के प्रोडक्शन में इस फिल्म को तैयार किया गया है। फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री नयनतारा मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इसके अलावा विजय सेतुपति के अलावा दीपिका और सान्या मल्होत्रा जैसी कई एक्ट्रेस इस फिल्म में डेब्यू किया है।

READ ALSO : सरस्वतीबाई दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर बोली यह अभिनेत्री, अवार्ड पर मां का नाम!

एक साथ कई भाषाओं में होगी रिलीज

शाहरुख खान की फिल्म जवान एक साथ कई भाषाओं में रिलीज होने वाली है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तैयारी कितनी पुख्ता है। यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। ताकि दर्शकों को समझने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो।

Related Articles