भुवनेश्वर। पुलिस ने लेखिका बनस्मिता पति से पैसे मांगने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में ओड़िया अभिनेत्री मौसमी नायक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय ने एक बयान में कहा कि भुवनेश्वर में इन्फोसिटी पुलिस ने लेखिका की शिकायत के आधार पर 39 वर्षीय अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि नायक ने पहले इन्फोसिटी पुलिस में बनस्मिता पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि लेखिका ने उनके 5.08 लाख रुपये नहीं चुकाए है। इसके बाद, दोनों पक्षों का समझौता हो गया था और अभिनेत्री ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी।

लेखिका के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में ओड़िया अभिनेत्री गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि लेखिका ने मौसमी नायक को पैसे भी लौटा दिए और अभिनेत्री ने आश्वासन दिया कि वह लेखिका की छवि खराब करने के लिए कोई कदम नहीं उठाएंगी। पुलिस ने कहा कि अपने पैसे वापस मिलने के बाद भी अभिनेत्री ने मीडिया में लेखिका और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ बयान दिए और उनके खिलाफ चंदका थाने में झूठा मामला भी दर्ज कराया है। बयान में कहा गया है कि मौसमी नायक ने लेखिका और उनके परिवार के सदस्यों को संदेश भेजकर कथित रूप से जान से मारने की धमकी दी थी। बयान में कहा गया है कि पूछताछ में अभिनेत्री ने जुर्म कबूल किया और फिर उन्हें भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
इधर अभिनेत्री की गिरफ्तारी के बाद से हंगामा मचा हुआ है। वहीं पुलिस भी मामले की गंभीरता को देखते हुए हर बिंदु की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जल्द ही सबकुछ सामने आ जायेगा। हम लोग शिकायतों की जांच कर रहे हैं। आगे इस संबंध में और लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकते हैं। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं जोरों पर है। कुछ लोगों का मानना है कि अभिनेत्री को गलत रूप से फंसाया गया है, पर इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा।
READ ALSO :

