Home » Palamu News: पलामू में सड़क दुर्घटना में सैप जवान की मौत, पोखराहा मेडिकल कॉलेज चौक के पास ब्रेकर पर बिगड़ा संतुलन

Palamu News: पलामू में सड़क दुर्घटना में सैप जवान की मौत, पोखराहा मेडिकल कॉलेज चौक के पास ब्रेकर पर बिगड़ा संतुलन

एमएमसीएच में डाक्टरों ने किया मृत घोषित

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में सोमवार रात सड़क दुर्घटना में सैप जवान मनोज पांडेय (52) की मौत हो गई। वह सदर प्रखंड के बड़कागांव के निवासी थे।बताया जाता है कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद वे सैप जवान के रूप में झारखंड विधानसभा में अपनी सेवा दे रहे थे। बताते हैं कि गांव में होली के अवसर पर आयोजित अखंड कीर्तन में शामिल होकर वे मेदिनीनगर लौट रहे थे।

इसी दौरान पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर पोखराहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौक के पास हादसा हो गया।आशंका जताई जा रही है कि वहां बने नए ब्रेकर पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे अपनी बुलेट सहित सड़क पर गिर पड़े। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर उन पर पड़ी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने स्वजनों से संपर्क कर उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया।

यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि बीते वर्ष ही उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। घटना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Comment