Home » Palamu Criminals Arrest : पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूट की योजना बनाते चार अपराधी हथियार व वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार, पुराने लूटकांड का सामान बरामद

Palamu Criminals Arrest : पलामू पुलिस की बड़ी कामयाबी, लूट की योजना बनाते चार अपराधी हथियार व वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार, पुराने लूटकांड का सामान बरामद

by Anand Mishra
Palamu Police Success
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu (Jharkhand) : झारखंड के पलामू जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छत्तरपुर थाना क्षेत्र से चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी लूट या डकैती की योजना बना रहे थे पालामू पुलिस अधीक्षक (SP) को विगत नौ सितंबर को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी छत्तरपुर हाई स्कूल के पीछे जमा हुए हैं।

देशी कट्टा, रिवाल्वर समेत अन्य सामग्री बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों अपराधियों को धर दबोचा। इनके पास से एक देशी कट्टा, एक रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और चार वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।

पुराने लूटकांड का सामान भी बरामद

गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने 2024 में सरायडीह मोड़ स्थित सीएसपी बैंक से लूटा गया एक लैपटॉप और इसी साल अगस्त में सड़मा सीएसपी बैंक से लूटा गया एक मोबाइल भी बरामद कर लिया। सड़मा बैंक लूट में इस्तेमाल किया गया वाहन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजन उरांव उर्फ मुन्ना, मंजीत कुमार, विकेश कुमार उर्फ विकास कुमार और छोटू कुमार उर्फ सागर राज के रूप में हुई है। इनमें से छोटू कुमार उर्फ सागर राज का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ डालटनगंज और खलारी थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस टीम में छत्तरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, सुशील उरांव, राजीव कुमार, परमानंद पाल और रेवा शंकर राणा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles