Home » Palamu News: IPS किशोर कौशल बने पलामू के 34वें डीआईजी, संभालते ही दिया सख्त और बेहतर पुलिसिंग का संदेश

Palamu News: IPS किशोर कौशल बने पलामू के 34वें डीआईजी, संभालते ही दिया सख्त और बेहतर पुलिसिंग का संदेश

by Mujtaba Haider Rizvi
dig palamu किशोर कौशल ने संभाला कार्य भार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू को नया पुलिस नेतृत्व मिल गया है।आईपीएस अधिकारी किशोर कौशल ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पलामू के 34वें पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पुलिस लाइन रोड स्थित डीआईजी कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

कार्यभार संभालने के मौके पर पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने डीआईजी किशोर कौशल को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा निष्पक्ष, अनुशासित और प्रभावी पुलिसिंग का भरोसा दिलाया।

मीडिया से बातचीत में डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि पलामू में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अपराध और नक्सल गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से टीम भावना, समन्वय और अनुशासन के साथ काम करने की अपील की।

डीआईजी ने आम लोगों से भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग से ही क्षेत्र में शांति और सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकता है।

गौरतलब है कि आईपीएस अधिकारी नौशाद आलम के स्थानांतरण के बाद से पलामू डीआईजी का पद काफी समय से रिक्त था। किशोर कौशल के कार्यभार संभालने के बाद पलामू और पूरे प्रमंडल में पुलिस प्रशासन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उनके अनुभव और सख्त कार्यशैली को देखते हुए कानून-व्यवस्था में और सुधार की संभावना मानी जा रही है।

Read also Jamshedpur News: पत्नी हत्याकांड में फरार पति का शव स्वर्णरेखा नदी से बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles