Home » Palamu News : मेदिनीनगर में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 कर्मचारी झुलसे, अवैध भंडारण की आशंका

Palamu News : मेदिनीनगर में सिलेंडर ब्लास्ट से 4 कर्मचारी झुलसे, अवैध भंडारण की आशंका

Palamu News : स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा किसी कार्यदिवस पर होता, जब बैंक और आसपास के कार्यालय खुले रहते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

by Anurag Ranjan
Gas cylinder blast incident in Medininagar Palamu where four workers were injured
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : मेदिनीनगर में रविवार दोपहर बैरिया चौक स्थित एक इमारत में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह धमाका उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक की बिल्डिंग के निचले हिस्से में हुआ, जहां कथित रूप से एक गैस एजेंसी का अवैध स्टॉक पॉइंट चलाया जा रहा था।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। विस्फोट के तुरंत बाद मौके पर आग भी लग गई। इससे स्थिति और गंभीर हो गई। घटना के समय वहां मौजूद चार कर्मचारी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए, जबकि दो अन्य कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचा ली। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक संबंधित गैस एजेंसी का आधिकारिक गोदाम विश्रामपुर के कुटमु इलाके में है। इसके बावजूद शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में गैस सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा था, जो सुरक्षा मानकों के खिलाफ माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा किसी कार्यदिवस पर होता, जब बैंक और आसपास के कार्यालय खुले रहते, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की दो गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और हालात को नियंत्रित किया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि घनी आबादी वाले इलाके में गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कैसे किया जा रहा था। साथ ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है।

Read Also: Jamshedpur Accident : ग्रामीणों ने ड्राइवर को बना लिया था बंधक, बाद में पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment