Home » Palamu Accident News : फ्लाईओवर से स्कूटी सहित गिरा किशोर, इलाज के दौरान MMCH में हो गई मौत

Palamu Accident News : फ्लाईओवर से स्कूटी सहित गिरा किशोर, इलाज के दौरान MMCH में हो गई मौत

by Rakesh Pandey
west Singhbhum Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला स्थित पलामू के सदर थाना क्षेत्र में चियांकी पहाड़ के पास फ्लाईओवर से स्कूटी सहित गिरकर एक 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पोखरहा गांव निवासी अर्जुन उरांव के पुत्र अमन उरांव के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना सदर थाना को दी।

सूचना मिलते ही रात्रि गश्त में तैनात एएसआई योगेंद्र पासवान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल (एमएमसीएच) पहुंचाया।


एमएमसीएच में चिकित्सकों ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एमएमसीएच स्थित पुलिस चौकी के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वैसे दुर्घटना का मुख्य कारण स्कूटी का तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है।

Read Also- Chaibasa Accident News : तेज रफ्तार बाइक और सवारी गाड़ी में टक्कर, एक की मौत, दो जख्मी

Related Articles

Leave a Comment