Home » Palamu News : पलामू के युवक की बेंगलुरु में हत्या, शराब पार्टी में विवाद बना वजह, तीन दोस्त गिरफ्तार

Palamu News : पलामू के युवक की बेंगलुरु में हत्या, शराब पार्टी में विवाद बना वजह, तीन दोस्त गिरफ्तार

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu (Jharkhand) : झारखंड के पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल गांव के 28 वर्षीय युवक संदीप कुमार सिंह की हत्या कर्नाटक केबेंगलुरु में कर दी गई। हत्या का आरोप उसके दोस्तों पर लगा है। तीनों दोस्तों को गिरफ्तार किया गया है। शव का अंतिम संस्कार रविवार को गांव लाकर किया गया।

शराब पार्टी में विवाद, संदीप को मारपीट कर किया घायल

मालूम हो कि कंस्ट्रक्शन कंपनी में संदीप, राजा रेड्डी, अनिरुद्ध और मनोज साथ में काम करते थे । 25 दिसंबर की रात सभी शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान तीनों दोस्तों का संदीप से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मनोज ने राजा रेड्डी और अनिरुद्ध के साथ मिलकर संदीप को चाकू मारकर घायल कर दिया।

घायल संदीप की धमकी के बाद तीनों ने की हत्या

घायलावस्था में तीनों संदीप को बाइक पर बैठाकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में संदीप ने तीनों को धमकी दी कि तुमलोगों को छोड़ेंगे नहीं। उसके बाद गुस्से में आकर तीनों दोस्तों ने संदीप की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपितों ने पुलिस को फोन किया और भागने की कोशिश की। बेंगलुरु पुलिस ने मनोज, राजा रेड्डी और अनिरुद्ध को गिरफ्तार कर लिया है।

बेंगलुरु में मामला दर्ज

बेंगलुरु पुलिस अधीक्षक निखिल बी ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच के निर्देश दिए हैं। हत्या के 9 घंटे बाद संदीप का शव को उठाने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर परिजनों के पहुंचने के बाद बेंगलुरु में मामला दर्ज कराया गया। शनिवार देर रात में शव पोलपोल गांव पहुंचा।

सतबरवा थाना प्रभारी ने की पुष्टि

घटना पर पोलपोल और सरजा पंचायत की मुखिया क्रमशः पुष्पा देवी और अलका कुमारी में शोक व्यक्त किया है। वही दाह संस्कार के दौरान स्तरोन्नत प्लस टू उवि सोहडीखास के एचएम भरदूल कुमार सिंह, सरजा पंचायत के पूर्व मुखिया आनंद कुमार, मंटू प्रसाद, शंभू प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे। पिता उपेंद्र कुमार सिंह, मां और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। युवक की शादी नहीं हुई थी। सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने संदीप की बेंगलुरु में हत्या होने की पृष्टि की है।

Read Also: Palamu Road Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से झारखंड पुलिस के जवान की मौत, पलामू में सड़क हादसे से मचा कोहराम

Related Articles