Home » Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा में मारपीट और फायरिंग मामले का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

Jamshedpur Crime : सिदगोड़ा में मारपीट और फायरिंग मामले का खुलासा, दो और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

10 दिसंबर को शाम करीब 5:30 बजे बाबुडीह में राज शर्मा, सोनू शर्मा, मनोज शर्मा और अन्य लोगों ने श्याम महानन्द मुखी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
sidgora police
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में 10 दिसंबर की शाम हुई मारपीट और हवाई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। इस घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बताते हैं कि 10 दिसंबर को शाम करीब 5:30 बजे बाबुडीह में राज शर्मा, सोनू शर्मा, मनोज शर्मा और अन्य लोगों ने श्याम महानन्द मुखी और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। इस दौरान पत्थर से हमला कर श्याम महानन्द मुखी, उनकी पत्नी मंजु महानन्द मुखी तथा गुरुवारी मुखी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

घटना के बाद भागने के दौरान जब स्थानीय लोगों ने आरोपियों को घेर लिया, तब राज शर्मा के मित्र बीरु नामता ने पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी। इस मामले में सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

पुलिस ने पहले ही राज शर्मा, मनोज शर्मा और विकास भूईयां उर्फ तेल को 11 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। शेष आरोपियों की तलाश में लगातार छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में 27 दिसंबर की रात‌ बाबूडीह के कोंदा बस्ती के रहने वाले सोनू शर्मा और उलीडीह के रामकृष्ण कालोनी के रहने वाले बीरु नामता को गिरफ्तार किया गया। बीरू नामता स्थायी रूप से गालूडीह के महुलिया गांव का रहने वाला है। बीरु नामता की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और दो राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

बरामद हथियार और कारतूस के आधार पर सिदगोड़ा थाना कांड संख्या 28 दिसंबर को आर्म्स एक्ट में नया मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also Jamshedpur News : जुबिली पार्क गेट के पास युवती से मोबाइल की छिनतई कर भाग रहा युवक दबोचा गया, पुलिस कर रही पूछताछ

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles