Home » Palamu Suicide : पांकी में फिजिकल टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Palamu Suicide : पांकी में फिजिकल टीचर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jharkhand Hindi News : उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी सत्यप्रकाश श्रीवास्तव का किराये के मकान में मिला शव, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के थाना रोड स्थित एक किराये के मकान में रहने वाले फिजिकल टीचर ने आत्महत्या कर ली है। उनका शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी।

मृतक की पहचान सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। वह सिलदिलिया स्कूल में फिजिकल टीचर के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले थे और नौकरी के सिलसिले में पांकी में किराये के मकान में रह रहे थे।

पुलिस ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के पांकी पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आत्महत्या के कारण का पता लगा रही पुलिस

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। इस घटना से विद्यालय परिवार, सहकर्मियों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। अचानक हुई इस घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

Read Also- Ramgarh News : रामगढ़ जेल का देर रात औचक निरीक्षण, डीसी-एसपी के निर्देश पर पुलिस ने खंगाली सुरक्षा व्यवस्था

Related Articles

Leave a Comment