Home » Ranchi Crime: पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम! रांची पुलिस ने तनवीर हत्याकांड के आरोपियों को दबोचा,हथियार बरामद

Ranchi Crime: पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम! रांची पुलिस ने तनवीर हत्याकांड के आरोपियों को दबोचा,हथियार बरामद

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में सनसनी फैला देने वाले तनवीर अंसारी हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जावेद अख्तर और मोहम्मद इजाज के रूप में हुई है। वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (बुलेट) के लोहे के लेग गार्ड को भी बरामद कर लिया गया है, जिससे इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार 26 मई को फिरदौस नगर (मनीटोला) की रहने वाली खतीजा खातून ने डोरंडा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक,उनके पति तनवीर अंसारी के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए तत्काल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। तनवीर की मौत के बाद पुलिस ने मामले को हत्या की धाराओं में तब्दील कर अपनी जांच तेज कर दी थी।

थाना प्रभारी दीपिका ने रविवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह दोनों परिवारों के बीच चल रहा पुराना विवाद सामने आया है। तनवीर अंसारी और मुख्य आरोपी जावेद अख्तर के परिवारों में लंबे समय से तनाव था और इससे पहले भी दोनों पक्षों में कई बार हिंसक झड़पें और कहासुनी हो चुकी थी।

घटना वाले दिन यानी 26 मई की सुबह जब जावेद और इजाज अपने घर के पास खड़े थे, तभी तनवीर वहां बाइक से पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक आ गई। इसी बीच आवेश में आकर जावेद अख्तर ने बाइक के भारी लोहे के लेग गार्ड से तनवीर के सिर पर पीछे से जोरदार हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण तनवीर लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Read Also: amshedpur Murder: मानगो में भगिना से मिलने गए युवक की सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या

Related Articles

Leave a Comment