
चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ का भव्य आयोजन किया गया। डीआरएम कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर रेल मंडल प्रबंधक जीतेंद्र कुमार त्रिपाठी ने की, जहां उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और सुरक्षा बलों को एकता और स्वच्छता की शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान अधिकारियों ने देश की एकजुटता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जन-जागुरूकता और स्वच्छता अभियानों को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सीनियर डीपीओ डॉ. ऋषभ सिन्हा, सीनियर डीईएन स्पर्श भारद्वाज, आरपीएफ के सहायक कमिश्नर अमरेश चंद्र सिन्हा, थाना प्रभारी कमलेश कुमार सोरेन, निरीक्षक डी.के. सिंह, चंदन सिंह, एसपीपी शिकारी, निरीक्षक संजीव कुमार और निरीक्षक गौतम प्रकाश गांधी सहित बड़ी संख्या में आरपीएफ और पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल के सपनों के भारत के निर्माण हेतु पूरी निष्ठा से राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। 
सरदार पटेल जयंती पर चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी, RPF जवानों ने दिया एकता का संदेश
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवानों ने रैली निकालकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वच्छता का संदेश दिया। रैली डीएससी कार्यालय से शुरू होकर चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंची। स्टेशन परिसर में लोगों को एकता और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम में आरपीएफ के सहायक कमिश्नर अमरेश चंद्र सिन्हा, थाना प्रभारी कमलेश कुमार सोरेन, निरीक्षक डीके सिंह, चंदन सिंह, एसपीपी शिकारी, निरीक्षक संजीव कुमार और निरीक्षक गौतम प्रकाश गांधी सहित बड़ी संख्या में आरपीएफ जवान शामिल रहे।इस दौरान सभी ने देश की एकता और सुरक्षा के लिए समर्पित रहने तथा देशवासियों के बीच राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया।

