Home » आज PM मोदी वाराणसी सीट से करेंगे नामांकन, बाबा विश्वनाथ मंदिर में की पूजा

आज PM मोदी वाराणसी सीट से करेंगे नामांकन, बाबा विश्वनाथ मंदिर में की पूजा

by Rakesh Pandey
PM Modi Nomination
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाराणसी : PM Modi Nomination : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें बीजेपी शासित 11 राज्यों के सीएम मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के नामांकन में शामिल होने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वाराणसी पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी के नामांकन में लोजपा नेता चिराग पासवान, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी सहित कई नेता शामिल रहेंगे।

पीएम मोदी सोमवार को ही वाराणसी पहुंच गए थे, जिसमें उन्होंने वहां भव्य रोड शो किया। इस दौरान सड़कों पर हुजूम उमड़ पड़ा। करीब 6 किलोमीटर का यह रोड शो रहा। इस दौरान पीएम मोदी का काशी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की है। पीएम मोदी के रोड शो में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

PM Modi Nomination : मोदी ने कहा मेरी काशी से मेरा रिश्ता है अद्भुत-अतुलनीय

पीएम मोदी ने एक्स पर काशी से अपने रिश्ते के बारे में पोस्ट करते हुए लिखा कि काशी से मेरा रिश्ता अद्भुत, अविभाज्य और अतुलनीय है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है! पीएम मोदी वाराणसी से मौजूदा सांसद और उम्मीदवार हैं। वाराणसी में लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने से पहले, पीएम मोदी ने सोमवार शाम वाराणसी में 5 किलोमीटर लंबा एक भव्य रोड शो किया। पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

PM Modi Nomination : हर हर महादेव के नारों से गूंजी वाराणसी की गलियां

इस दौरान पूरा इलाका हर हर महादेव और जय श्री राम के नारों से गूंज रहा था, क्योंकि सड़क के दोनों ओर समर्थकों और निवासियों की भारी भीड़ प्रधानमंत्री की जय-जयकार करने के लिए जमा थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम करीब पांच बजे काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंहद्वार पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने रोड शो की शुरुआत की। ढाई घंटे से अधिक समय के बाद रोड शो काशी विश्वनाथ धाम पर समाप्त हुआ। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भाजपा नेताओं के साथ काशी विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की।

वाराणसी भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी का गढ़ है। उन्होंने दो बार 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में सीट जीती। कांग्रेस ने वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को खड़ा किया है। यह तीसरी बार है जब अजय राय लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी का सामना करेंगे। 2019 के लोकसभा चुनावों में, पीएम मोदी ने 6,74,664 से अधिक वोटों के साथ सीट जीती और 63.6 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। 2014 में, पीएम मोदी ने दो लोकसभा सीटों- गुजरात के वडोदरा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ा था।

Read Also –पीएम मोदी ने वाराणसी में किया रोड शो, काशी विश्वनाथ में की पूजा

Related Articles