Home » Chaibasa Loan Distribution : नगर परिषद चाईबासा ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत महिला लाभुकों के लिए स्वीकृत किया ऋण

Chaibasa Loan Distribution : नगर परिषद चाईबासा ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत महिला लाभुकों के लिए स्वीकृत किया ऋण

Jharkhand Hindi News : ऋण के भुगतान के समय में सभी सातों महिला विक्रेताओं के क्यूआर कोड भी बैंक से जेनरेट कर उपलब्ध कराए जाएंगे

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Loan Distribution
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : चाईबासा में नगर परिषद की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में यूनियन बैंक ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत सात महिला लाभुकों को ₹15000 के दर से कुल 1,05,000 रुपये ऋण स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर बैंक प्रतिनिधि ने बताया कि ऋण के भुगतान के समय में सभी सातों महिला विक्रेताओं के क्यूआर कोड भी बैंक से जेनरेट कर उपलब्ध कराए जाएंगे।

SHG को दिया गया क्रेडिट लिंकेज

इस शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के तहत पांच स्वयं सहायता समूह को 1.5 लाख के दर से प्रथम क्रेडिट लिंकेज तथा एक स्वयं सहायता समूह को लखपति दीदी योजना के तहत पांच लाख रुपये का लिंकेज प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में नगर परिषद चाईबासा के नगर मिशन प्रबंधक राकेश कुमार आनंद, सामुदायिक संगठनकर्ता अनुराधा कुमारी, सामुदायिक संसाधन सेविका ललिता साव, लतिका देवी, गायत्री देवी, शांति देवी, पिंकी देवी, छाया देवी एवं प्रतिमा प्रजापति के अलावा यूनियन बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

Read Also- Ghatshila By-Election : GPS ट्रैकिंग सिस्टम से लैस वाहनों में मतदान दल घाटशिला रवाना, कंट्रोल रूम से होगी रियल टाइम निगरानी

Related Articles