Home » S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे मालदीव, साझेदारी के विकल्प पर होगी चर्चा

S Jaishankar: विदेश मंत्री एस जयशंकर पहुंचे मालदीव, साझेदारी के विकल्प पर होगी चर्चा

by Rakesh Pandey
India-Maldives Relation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : India-Maldives Relation :  भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत की पड़ोस प्रथम नीति में मालदीव एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है और वह द्वीपसमूह राष्ट्र के नेतृत्व के साथ सार्थक वार्ता को लेकर आशान्वित हैं। वहीं जयशंकर मालदीव के साथ द्विपक्षीय संबंधों को फिर से स्थापित करने के लिए तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां पहुंचे हैं। द्वीपसमूह देश में पिछले साल चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के पदभार संभालने के बाद भारत की ओर से यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है। इसके साथ ही चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के नवंबर 2023 में शीर्ष कार्यालय का पदभार संभालने के बाद भारत और मालदीव के बीच संबंधों में काफी तल्खी आ गई थी।

India-Maldives Relation : 2023 से दोनों देशों के संबंध हुए थे खराब

चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के नवंबर 2023 में शीर्ष कार्यालय का पदभार संभालने के बाद भारत और मालदीव के बीच संबंधों में काफी तल्खी आ गई थी। वहीं जयशंकर ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों की ओर से मिलकर हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा करने और आने वाले वर्षों के लिए आकांक्षी खाका तैयार करने का अवसर है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘मालदीव हमारी “पड़ोसी पहले” नीति की आधारशिलाओं में से एक है, यह हमारे “विजन सागर” और साथ ही “ग्लोबल साउथ” के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के लिए भी अहम है’। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों में भारत के लिए पड़ोस प्राथमिकता है और पड़ोस में मालदीव प्राथमिकता है। हम इतिहास और रिश्तेदारी के सबसे करीबी बंधन भी साझा करते हैं।

India-Maldives Relation : दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी मजबूत करना लक्ष्य

विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी को मजबूत करना और द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के रास्ते तलाशना है। वहीं विदेश मंत्री जयशंकर मालदीव के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा के लिए अपने मालदीव समकक्ष के साथ बातचीत भी करेंगे। वहीं मालदीव के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि दोनों मंत्री उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं और एक्जिम बैंक ऑफ इंडिया की लाइन ऑफ क्रेडिट सुविधा के तहत पूरी की गई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और क्षमता निर्माण, वाणिज्य और व्यापार के क्षेत्रों पर समझौता ज्ञापन के आदान-प्रदान के गवाह बनेंगे।

वहीं मुइज्जू ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नई दिल्ली का दौरा भी किया था। उम्मीद है कि दोनों देश अपने संबंधों पर नए सिरे से विचार करेंगे, जो पिछले दिनों मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से तनावपूर्ण हो गए हैं।

Read Also-PM Narendra Modi : आज वायानाड जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लैंडस्लाइड के प्रभावितों से मिलेंगे

Related Articles