Home » कर्नाटक में पाकिस्तान जिंदाबाद का मामला, CM सिद्धारमैया ने कहा- नारे लगाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा 

कर्नाटक में पाकिस्तान जिंदाबाद का मामला, CM सिद्धारमैया ने कहा- नारे लगाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा 

by Rakesh Pandey
Karnataka Assembly
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

 

Karnataka Aaaembly: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि यदि जांच में यह आरोप सही पाया गया कि विधानसभा के अंदर ”पाकिस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए गए हैं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोप है कि मंगलवार की रात कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्यसभा चुनाव में सैयद नासिर हुसैन की जीत का जश्न मना रहे थे, तभी वहां कुछ लोगों ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

 

Karnataka –  भाजपा का ही नहीं, मीडिया का भी है आरोप

 

भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कांग्रेस सरकार की निंदा करते हुए बुधवार को बेलगावी, चित्रदुर्ग और मांड्या सहित राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। इस आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धारमैया ने कहा कि इस मामले में किसी को बख्शने का सवाल ही नहीं है। उन्होंने इस आरोप का जिक्र करते हुए कहा, यह केवल भाजपा का आरोप नहीं है, यह मीडिया का भी आरोप है कि विधानसभा में हुसैन को विजेता घोषित किए जाने के बाद पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे।

 

आरोप साबित होने पर बक्शा नहीं जाएगा -Siddaramaiah

 

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ”अगर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की रिपोर्ट साबित करती है कि पाकिस्तान के पक्ष में नारा लगाया गया तो इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने वालों को बचाने का कोई सवाल ही नहीं है। सिद्धारमैया ने कहा,हमने आवाज की रिपोर्ट एफएसएल को भेज दी है। यदि रिपोर्ट में यह सच पाया गया कि किसी व्यक्ति ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं तो उसको सख्त सजा दी जाएगी। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

 

 

READ ALSO:

हिमाचल में सियासी संग्राम के बीच बोले सीएम सुक्खू , नहीं दिया इस्तीफा, पांच साल चलेगी सरकार

Related Articles