– जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में टेक महिंद्रा का पूल कैम्पस, दो हजार विद्यार्थी हुए शामिल
जमशेदपुर : pool campus drive : जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी बिष्टुपुर स्थित परिसर में मंगलवार को टेक महिंद्रा की ओर से पुल कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें करीब 2000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। समारोह में विधायक अम्बा प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस कैम्पस सेलेक्शन ड्राइव का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए एक विजन होना चाहिए। युवा शक्ति को जोड़ने की आवश्यकता है। वर्तमान में बेरोजगारी बड़ी समस्या है। युवा अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, तब एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। महिला को भी सशक्त करने की आवश्यकता है। समाज में परिवर्तन लाने में इनकी भी अहम भूमिका है।

हेड कैम्पस हायरिंग बीपीएस ने कहा कि झारखंड न सिर्फ प्राकृतिक रूप से सम्पन्न है, बल्कि मानव संसाधन से भी समृद्ध है।
टेक महिन्द्रा आपको प्रशिक्षित करेगा, ताकि आपका विकास हो। अर्जुन के समान आपकी तीक्ष्ण दृष्टि एवं सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता, हेड कैंपस हायरिंग बीपीएस प्रत्युष राहुल, कैंपस हायरिंग कार्तिक एवं प्लेसमेंट सदस्य डॉ कामिनी कुमारी उपस्थित थीं। मंच संचालन अंग्रजी विभागाध्यक्ष डॉ मनीषा टाइटस एवं धन्यवाद ज्ञापन प्लेसमेंट को-ऑडिनेटर डॉ रत्ना मित्रा ने किया।
इस अवसर पर डॉ नूपुर अन्विता मिंज, रितेश ठाकुर, टेक्निकल स्टाफ विश्वनाथ राव, सोरीश कुमार कुंडू, तपन मोदक, तुषार, विष्णु, रणजीत, मानकी एवं कोल्हान भर के विभिन्न कॉलेजों से आये छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

