Home » Jamshedpur News Accident : पोटका के हाता चौक पर ट्रेलर से आमने-सामने की टक्कर में दुकान में घुसा ट्रक, दो लाख रुपए का नुकसान

Jamshedpur News Accident : पोटका के हाता चौक पर ट्रेलर से आमने-सामने की टक्कर में दुकान में घुसा ट्रक, दो लाख रुपए का नुकसान

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur News accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Potka : पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक में बुधवार देर रात करीब एक बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक दुकान में दो लाख रुपए का नुकसान हो गया है। ट्रक ट्रेलर से टकराने के बाद दुकान में घुस गया। इससे दुकान में काफी नुकसान हो गया है। दुकानदार नुकसान का मुआवजा मांग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जादूगोड़ा की ओर से आ रहा कोयला लदा ट्रेलर और ओडिशा से जमशेदपुर की ओर जा रही एक ट्रक के बीच आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया था, जबकि ट्रक सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी थी।

इस हादसे में दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। दुकान मालिक मनीष साहू ने गुरुवार को बताया कि ट्रक के दुकान में घुसने से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने दोनों वाहनों के मालिकों से नुकसान की भरपाई की मांग की है। घटना के बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर पोटका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे में ट्रेलर चालक को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

फिलहाल गुरुवार को पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने हाता चौक पर तेज रफ्तार वाहनों से अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन से ठोस सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

Read Also- RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: राजधानी के वेंडर्स को मिलेगा स्थाई ठिकाना, 9 वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव तैयार

Related Articles