Home » Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में शुरू हुआ सियासी घमासान, आरके सिंह व बंटी आमने सामने, मामला पहुंचा थाने

Jamshedpur News : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में शुरू हुआ सियासी घमासान, आरके सिंह व बंटी आमने सामने, मामला पहुंचा थाने

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur tata
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। यूनियन के भीतर सियासी हलचल तेज हो गई है। टाटा मोटर्स के पूर्व कर्मचारी और समाजसेवी बंटी सिंह ने यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। मामला थाने तक पहुंच गया है। टेल्को थाने में आरके सिंह ने बंटी सिंह के खिलाफ शिकायत की थी। बंटी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उन्हें देख लेने की धमकी दी है। इसे लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बंटी सिंह को गुरुवार को जांच के सिलसिले में बुलाया था। बंटी सिंह दर्जनों मजदूरों के साथ लाव-लश्कर लेकर थाने पहुंचे। थाने पर उनके समर्थकों ने बंटी के पक्ष में नारेबाजी भी की है।

बंटी सिंह ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि उन्होंने जो वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है उसमें वह आरके सिंह के खिलाफ न्यायिक प्रक्रिया के तहत देख लेने की बात कह रहे हैं। उनका मतलब है कि वह आरके सिंह के खिलाफ लेबर कोर्ट और अन्य जगहों पर आवेदन देंगे।
बंटी ने आरोप लगाया है कि आरके सिंह मजदूरों के हितों में काम नहीं कर रहे हैं। वह मजदूरों के खिलाफ काम कर रहे हैं। बंटी का कहना है कि मजदूर यूनियन का काम होता है मजदूरों के हित में काम करना। जबकि, आरके सिंह मजदूरों की सहूलियत में कटौती का काम कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो के जरिए बंटी सिंह ने आरके सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि आरके सिंह के कार्यकाल के दौरान मजदूरों की आवाज उठाने वाले नेताओं को लगातार निशाना बनाया गया, यहां तक कि कई लोगों को अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। बंटी सिंह ने आरोप लगाया कि यूनियन की आड़ में मजदूरों के अधिकारों का दमन किया जा रहा है।

मामले को लेकर बंटी सिंह और उनके समर्थक टेल्को थाना पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान समर्थकों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी भी की। यूनियन के भीतर इस टकराव के बाद औद्योगिक क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है।

Read Also- Jamshedpur News Accident : पोटका के हाता चौक पर ट्रेलर से आमने-सामने की टक्कर में दुकान में घुसा ट्रक, दो लाख रुपए का नुकसान

Related Articles