एंटरटेनमेंट डेस्क : मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द आर्चीज’ (The Archies) का प्रीमियर पांच दिसंबर को मुंबई में हुआ। यह फिल्म में बॉलीवुड के लिए काफी खास है क्योंकि इसमें स्टार किड्स डेब्यू कर रहे है। इसलिए इसमें फिल्म के प्रीमियर में बॉलीवुड का हर बड़ा सितारा शामिल हुए।

यह फिल्म झारखंड के जमशेदपुर के लिए भी खास है। इसमें जुगसलाई के मिहिर आहूजा लीड रोल में है। 23 साल के मिहिर के साथ बालीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान (Sharukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) के नाती अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) और श्रीदेवी (Shree Devi) की बेटी खुशी कपूर (Khushi kapoor) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। मिहिर के काम को हर बॉलीवुड स्टार ने सराहा हैं।

प्रीमियर में यह हुए शामिल
प्रीमियर में अभिताभ बच्चन और शाहरूख खान के साथ उनका परिवार औऱ काजोल, करण जौहर, रणबीर कपूर, बॉबी देओल, कैटरीना कैफ, करीश्मा कपूर, रेखा, हेमा मालिनी, कपिल शर्मा, जैकी श्राफ, त्रृतिक रौशन, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर, जानवी कपूर, और कई अन्य बॉलीवुड सितारों शामिल है।

जुगसलाई निवासी मीहिर इससे पहले कंगान रनौट व अर्जुन रामपाल के साथ ”धाकड़” में काम कर चुके है। “The Archies” की निर्देशिका जोया अख्तर है। यह फिल्म को ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

कार्मेल जूनियर कालेज से की पढ़ाई
मिहिर की प्रारंभिक शिक्षा कारमेल जूनियर कॉलेज, सोनारी से हुई। मिहिर ने बताया फिल्म कॉमिक बुक ”द आर्चीज” कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज और उसके दोस्तों पर आधारित है। इस फिल्म के लिए 1960 के दशक का सेट तैयार किया गया। फर्स्ट लुक में आर्चीज और उसकी गैंग के बीच की दोस्ती व एक दूसरे के प्रति गहरा लगाव को दर्शाया गया है।

चार राउंड ऑडिशन के बाद हुआ चयन
मिहिर ने बताया कि इस फिल्म के लिए चार राउंड में ऑडिशन हुआ। इस ऑडिशन में लगभग 10 हजार बच्चों ने भाग लिया था। अंतिम चयन होने के बाद निर्देशिका जोया अख्तर ने इंटरव्यू लिया। चयन होने के बाद चार पांच महीने तक रिहर्सल चला। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। मिहिर ने बताया, सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ काम करके ऐसा नहीं लग रहा वे लोग इतने बड़े स्टार के बच्चे हैं। वे भी हमारे-आपके तरह काफी साधारण हैं।

मिहिर के पिता जुगसलाई के है व्यापारी
मिहिर के पिता पवन आहूजा की जुगसलाई में मनिहारी की दुकान है। मां ममता आहूजा पापा के बिजनेस में मदद करती हैं। मिहिर ने बताया, मैं 2017 में मुंबई गया था। वहां एचआर कॉलेज आफ कामर्स एंड इकोनामिक्स में पढ़ाई के लिए एडमिशन भी लिया था। चूकि कॉलेज मुंबई में चर्च गेट के पास था तो वहां से लोकल ट्रेन पकड़कर रोज अंधेरी चला जाता था और और ऑडिशन देता रहता है। पढ़ाई के दौरान ही कई विज्ञापनों के लिए भी ऑडिशन देता रहता था। हजारो आडिशन में फेल होने के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारी। पहली सफलता 2017 में मिली जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ कोलगेट का विज्ञापन करने का मौका मिला।
जैम स्ट्रीट में मिहिर करते थे बिट बॉक्सिंग
बिष्टुपुर में होने वाले जैम स्ट्रीट में मिहिर बिट बॉक्सिंग करता था। बिट बॉक्सिंग जमशेदपुर में काफी नया था। बिट बाक्सिंग में मुंह से म्यूजिक का धुन निकाला जाता है। इसके अलावा वह कार्मेल जूनियर कालेज के कार्यक्रमों में डांस भी कर लिया करता था। मिहिर ने बताया कि उनके फिल्मी करियर को आगे बढ़ाने में माता-पिता के अलावा स्कूल के शिक्षकों का बड़ा योगदान है।

